चीन में सुअरों से निकला नया वायरस, WHO ने कहा महामारी बन सकता है ये फ्लू

हालांकि WHO का कहना है कि वह अभी नई स्टडी को ध्यान से पढ़ रहे हैं, उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुचेंगे। डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि जिस मुद्दे पर प्रकाश डालने की जरूरत है, वह है जारी महामारी और आने वाले महामारी पर निगरानी रखना।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 30, 2020 8:16 PM IST

चीन के वुहान शहर से शुरु हुए कोरोनावायरस से अभी पूरी दुनिया जूझ ही रही है कि चीन में एक नया वायरस जन्म ले चुका है। कोरोनावायरस दुनियाभर में करीब 1 करोड़ लोगों को अपना शिकार बना चुका है तो वहीं, करीब 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया अभी कोविड-19 के खौफ से उभर नहीं पाई है कि चाइना में एक नए तरह का वायरस जन्म ले चुका है। चीन के शोधकर्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा है कि हाल ही में एक नए प्रकार के स्वाइन फ्लू पाया गया है। इस नए वायरस का नाम जी-4  है। यह वायरस 2009 में महामारी के कारण बने एच1एन1 वायरस में जेनेटिक बदलाव से बना है।

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नए फ्लू वायरस ने ट्रैक्शन या कि खिचांव प्राप्त कर लिया है और यह दिन-ब-दिन और अधिक संक्रामक होता जा रहा है, और इसकी बारीकी से निगरानी करने की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अगर इसे नजरअंदाज किया जाता है तो वायरस "महामारी वायरस" बन सकता है। चीन की कई यूनिवर्सिटी और चीन के सेंटर फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के वैज्ञानिकों का कहना है कि ये नया स्वाइन फ्लू इस हद तक खतरनाक है कि यदि यह इंसानों में फैल गया तो उन्हें बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

हालांकि WHO का कहना है कि वह अभी नई स्टडी को ध्यान से पढ़ रहे हैं उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुचेंगे। डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि जिस मुद्दे पर प्रकाश डालने की जरूरत है, वह है जारी महामारी और आने वाले महामारी पर निगरानी रखना।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source