China Divorce Rate: कोरोना वायरस की वजह से चीन में हो रहा तलाक

China Divorce Rate: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इस वायरस की वजह से अबतक 7 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1.80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित है, लेकिन चीन का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 18, 2020 1:41 PM IST

China Divorce Rate: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इस वायरस की वजह से अबतक 7 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1.80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया प्रभावित है, लेकिन चीन का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है। यहां के लोगों को वायरस के डर से घर के अंदर बंद रहना पड़ रहा है। खबरों के अनुसार, चीन में लोगों का घर में कैद होना पति-पत्नी के लिए भारी पड़ता जा रहा है। क्योंकि इस वायरस के कारण पति-पत्नी के बीच तलाक (China Divorce Rate) बढ़ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, कोविड 19 की वजह से घर पर साथ रहने से पति-पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ रहा है। इस वजह से चीन में तलाक के मामले काफी बढ़ (China Divorce Rate) रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन के शिचुआन में सिर्फ 1 महीने के अंदर 300 कपल्स ने तलाक की अर्जी दर्ज (Divorce Case File) करवाई है। तलाक की वजह घर में पति-पत्नी जरूरत से ज्यादा समय बिता रहे हैं। इसलिए उनके बीच झगड़ा काफी बढ़ रहा है। चीन के डाझोऊ के एक मैरिज रजिस्ट्री ऑफिसर ने कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर खत्म होने के बाद तलाक की अर्जी की संख्या में और भी ज्यादा बढ़ोत्तरी हो सकती है।

लॉन्ग-डिटेंस रिलेशनशिप में हैं तो इस तरह बनाएं रखें अपने रिश्ते को मज़बूत

इंटरनेट का भी बढ़ा इस्तेमाल

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से मैरिज रजिस्ट्री ऑफिस बंद है। इसलिए तलाक के मामलों (China Divorce Rate) में बढ़ोतरी हो रही है। मालूम हो कि चीन में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद इटली के हालात भी काफी खराब होते जा रे हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस की वजह से इंटरनेट का भी इस्तेमाल 70 फीसदी बढ़ा। टेलीकॉम कंपनी इटालिया एसपीए का ने इस बारे में कहा कि कोविड 19 के कारण इटली में इंटरनेट की मांग बढ़ी है।

कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आय दिन नए-नए मामले सामने आ रहे हैं अबतक भारत में 137 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

रिलेशनशिप की 4 कड़वी सच्चाई जिस आप भी करें स्वीकार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source