चीन में नए कोरोनावायरस से संक्रमित 440 मामलों की पुष्टि

जापान से एक, थाईलैंड से तीन और दक्षिण कोरिया से एक मामले की पुष्टि हुई है। अब तक नए कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों से घनिष्ठ संपर्क में आने वाले 2197 लोगों का पता लगाया गया है, जिनमें से 765 लोगों को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी मिल गई है और अन्य 1394 लोग अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं।

WrittenBy

Written By: IANS | Updated : January 23, 2020 9:24 AM IST

चीनी ( Coronavirus) राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के उपमहानिदेशक ली पिन ने 22 जनवरी को राज्य परिषद सूचना कार्यालय के प्रेस सम्मेलन में कहा कि 21 जनवरी की रात 12 बजे तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग को देश के 13 प्रांतों से पुष्टीकृत 440 नए कोरोनावायरस ( Coronavirus) संक्रमित न्यूमोनिया मामलों की रिपोर्ट मिली है, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई है। ली पिन ने बताया, "जापान से एक, थाईलैंड से तीन और दक्षिण कोरिया से एक मामले की पुष्टि हुई है। अब तक नए कोरोनावायरस से संक्रमित रोगियों से घनिष्ठ संपर्क में आने वाले 2197 लोगों का पता लगाया गया है, जिनमें से 765 लोगों को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी मिल गई है और अन्य 1394 लोग अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं।" ( Coronavirus)

कोरोनावायरस मामलों में हो रही है लगातार बढ़ोतरी( Coronavirus):

उन्होंने यह भी बताया कि "विशेषज्ञों के विचार में नए कोरोनावायरस मामले मुख्य तौर पर वुहान से जुड़े हैं और मनुष्य से मनुष्य तक फैलने और चिकित्सकों के संक्रमित होने के मामले भी सामने आए हैं। महामारी का फैलाव आम तौर पर श्वसन मार्ग से होता है। वायरस म्यूटेशन होने की संभावना मौजूद है और महामारी के और फैलने का खतरा बना हुआ है।"

ली पिन ने यह भी कहा कि अगले चरण में विभिन्न स्तरों की सरकारें और मेडिकल विभाग वुहान में केंद्रित रहकर रोकथाम की विभिन्न कार्रवाइयों को सख्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर तक रोकथाम कार्य को मजबूत बनाएंगे और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग भी बढ़ाएंगे।

चीन कोरोना वायरस से निपटने में जुटा :

हाल ही में मध्य चीन के हूपेइ प्रांत की राजधानी वूहान समेत कुछ इलाकों में नए कोरोना वायरस संक्रमित न्यूमोनिया के मामले सामने आए हैं। इससे निपटने के लिए चीन की सरकार और विभिन्न स्थानीय विभागों ने सक्रिय रूप से कदम उठाए हैं। चीनी स्वास्थ्य समिति ने रोग के रोकथाम कार्य पर जोर दिया और नियंत्रण के लिए कदम उठाए हैं। 20 जनवरी से ही देश भर में नए कोरोना वायरस संक्रमित न्यूमोनिया मामले की रोजमर्रा रिपोर्ट पेश करने की व्यवस्था लागू की गई। 21 जनवरी से रोज देश भर के विभिन्न प्रांतों में निश्चित रोग मामलों से संबंधित आंकड़ा सार्वजनिक करना शुरू हुआ।

चीनी स्वास्थ्य समिति ने कहा कि संक्रमित रोग के स्रोत की जांच, संक्रमण का रास्ता, वायरस की जांच और फैलाने में आए परिवर्तन आदि पर जोर दिया जाएगा, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत किया जाएगा, विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ), संबंधित देशों, हांगकांग, मकाओ और थाईवानी क्षेत्र के बीच रोग से संबंधित स्थिति को लेकर संपर्क को मजबूत किया जाएगा, रोग की रोकथाम और नियंत्रण कदम पर विचार-विमर्श करके उसे संपूर्ण किया जाएगा।

समिति ने कहा है कि चीन के क्वांगतोंग, पेइचिंग और शांगहाई आदि स्थलों में व्यापक तौर पर रोकथाम और नियंत्रण कार्य की व्यवस्था करने के लिए तेज प्रतिक्रिया उठाई। रोग स्थिति सूचित व्यवस्था शुरू हुई और बुखार क्लीनिक के लिए खास रास्ता खोला गया है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source