चीन के कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण पेरू में जल्द होगा शुरू

चीनी औषधि ग्रुप यानी साइनो फार्म के बोर्ड अध्यक्ष ल्यू चिंग चन ने 20 अगस्त को सीजीटीएन को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि चीन के कोविड-19 टीके के तीसरे क्लिनिकल चरण का परीक्षण पेरू में शुरू होने वाला है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पेरू सरकार की मंजूरी प्राप्त हो गई है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 22, 2020 12:28 AM IST

China Corona Vaccine Update: चीनी औषधि ग्रुप यानी साइनो फार्म के बोर्ड अध्यक्ष ल्यू चिंग चन ने 20 अगस्त को सीजीटीएन को दिए एक साक्षात्कार में बताया कि चीन के कोविड-19 टीके (Covid-19 vaccine) के तीसरे क्लिनिकल चरण (Clinical trial) का परीक्षण पेरू (Peru) में शुर होने वाला है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए पेरू सरकार की मंजूरी प्राप्त हो गई है। चीन, पेरू के दो टॉप यूनिवर्सिटी के साथ सहयोग कर तीसरे चरण का परीक्षण करेगा।

ल्यू चिंग चन ने बताया कि चीन में कोविड-19 महामारी (China covid-19 pandemic) के नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, इसलिए स्वदेश में टीके के तीसरे चरण का परीक्षण करना असंभव हो गया। इस स्थिति में साइनो फार्म ने इस अप्रैल से आपात रूप से अंतरराष्ट्रीय क्लिनिकल परीक्षण सहयोग शुरू किया। पहले उन्होंने यूएई के साथ सहयोग किया, जो बहुत सफल रहा।

उन्होंने बताया कि साइनो फार्म के पेइचिंग और वूहान में दो अनुसंधान और उत्पादन केंद्र हैं। वे बड़े पैमाने तौर पर उत्पादन के लिए तैयार हो चुके हैं। वे एक साल में 20 करोड़ से अधिक टीके (Vaccine) की सप्लाई को सुनिश्चित कर सकेंगे।

ल्यू चिंग चन ने बताया कि क्लिनिकल परीक्षण के परिणामों से पता चला है कि सब से अच्छे परिणाम के लिए दो टीके लगाने की जरूरत है, दोनों के बीच 28 दिन का अंतराल होगा। ध्यान रहे ल्यू चिंग चन ने पहले कई बार कहा था कि इस दिसंबर के अंत से पहले चीन का टीका (China Corona Vaccine Update) बाजार में उतर जाएगा।

चीन भी साल के अंत तक कर सकता है कोरोना वैक्सीन लॉन्च, Ad5-nCoV को मिला पेटेंट

मलेशिया में मिला कोरोनावायरस का नया रूप D614G वायरस, 10 गुना अधिक है संक्रामक

चीन भी साल के अंत तक कर सकता है कोरोना वैक्सीन लॉन्च, Ad5-nCoV को मिला पेटेंट

देश में केवल 29 दिनों में दोगुने हुए कोरोना केसेस, रिपोर्ट में सामने आए महत्वपूर्ण आंकड़े

स्किन प्रॉब्लम्स हैं कोरोना वायरस के नये लक्षण, बरसात में बढ़ सकती हैं ये समस्याएं, ऐसे करें बचाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source