Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
China Corona Lockdown : चीन में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा है और इस बार जद में है दुनिया की सबसे बड़ी एप्पल आईफोन फैक्टरी का ठिकाना जेंगझाऊ। दरअसल बीते 24 घंटे में कोरोना के 31, 444 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 5 दिन के लिए फिर से लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन लगते ही एप्पल के कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हिंसक रुख अख्तियार किया। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
चीन में गुरुवार को कोविड के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि के बाद जेंगझाऊ में लॉकडाउन की घोषणा की गई। दरअसल साल भर में एक साथ कोविड के इतने मामलों के सामने आने से प्रशासन सख्ते में है। नेशनल हेल्थ कमीशन का कहना है कि पिछले वसंत में दो महीने के लॉकडाउन का रिकॉर्ड टूट गया है। इसके अलावा चीन में इस सप्ताह के अंत तक नए वायरस से छह लोगों की मौत भी हो चुकी है, जो कि पिछले 6 महीने में पहली बार हुआ है। चीन में ओमिक्रोन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, जिसकी वजह से मामले बढ़ रहे हैं।
सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, जेंगझाऊ के सिटी सेंटर के निवासियों को जब तक कोविड टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाता तब तक इलाका छोड़ने से मना किया है। साथ ही आवाजाही के लिए प्रशासन से मंजूरी भी लेनी होगी। ये प्रतिबंध शुक्रवार रात से लेकर 5 दिन तक प्रभावी रहेगा और करीब 60 लाख लोग इससे प्रभावित होंगे।
बता दें कि जेंगझाऊ में करीब एक करोड़ लोग रहते हैं, जहां लॉकडाउन लगने के बाद ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन की एक फैक्ट्री के बाहर हिंसक झड़प देखने को मिली। दरअसल फॉक्सकॉन चीन में एप्पल के फोन की बड़ी सप्लायर कंपनी है। पिछले महीने से ही लेबर की कमी होने के कारण फैक्ट्री आईफोन 14 का निर्माण नहीं कर पा रही है। दरअसल कोविड के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से मजदूर अपने-अपने घर जा चुके हैं।
फोन को बनाने में कमी न आए इसलिए कंपनी अपने कर्मचारियों को लुभाने के लिए बोनस और हाई सैलरी दे रही है इसके अलावा नई भर्ती भी जोरों-शोरों से हो रही है। लेकिन लॉकडाउन की वजह से हिंसक झड़प भी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सुरक्षाकर्मी, मजदूरों को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल कर्मचारियों का कहना है कि उनकी सैलरी में फेरबदल हुआ, जिसके बाद वह कंपनी के बाहर जमा हुए थे लेकिन पुलिस ने उनके साथ हाथा-पाई की। हालांकि फॉक्सकॉन ने गुरुवार को माफी मांग ली और कहा कि कंप्यूटर में खराबी की वजह से सैलरी में गड़बड़ी हुई थी लेकिन जो सैलरी बताई गई है वही दी जाएगी।