Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चीन में शंघाई के बाद चेंग्डू में बढ़ते कोविड के मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन लगा दिया गया है। चेंग्डू में लगे इस लॉकडाउन की वजह से करीब डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। खानपान से लेकर व्यापार तक दोनों ही लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन की मानें तो चेंग्डू के जिंगजिएंग जिले में लॉकडाउन के नियमों को अभी और सख्त किया जाएगा और बीते रविवार से कम से कम तीन दिन तक रोकथाम नियमों को बढ़ाए जाने की संभावना है। इतना ही नहीं अधिकारियों का कहना है कि दूसरे जिलों में इस रविवार से कोविड टेस्ट के तीसरे चरण की शुरुआत की गई है। इसके अलावा अधिकारियों ने लोगों को सख्त निर्देश दिए हैं कि टेस्ट कराने के बाद वे तुरंत अपने घर लौटें और यहां-वहां ना घूमें।
चेंग्डू में मंगलवार को लॉकडाउन लगा था, जिसके बाद चीन ने अपनी जीरो कोविड नीति को लागू करने पर जोर दिया है। बता दें कि चीन को पहले ही इस नीति की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। शंघाई के बाद चीन के छठें सबसे बड़ा शहर चेंग्डू को भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि एक जून को ही शंघाई में लोगों की आवाजाही पर रोक को खत्म किया गया था, जिसका प्रभाव अभी भी वहां के व्यापार पर खासा दिखाई दे रहा है।
चेंग्डू में लोगों को डर है कि कहीं शंघाई की तरह वहां भी शी की कोविड जीरो पॉलिसी उन्हें तो प्रभावित नहीं करेगी।
शंघाई में बाहर खाना खाने से लेकर मूवी और पर्यटन से जुड़ी हर चीज की मांग लॉकडाउन से पहले की तुलना में भी काफी कम हो चुकी है। लोगों का मानना है कि शहर को वापस से पटरी पर लौटने में हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर की तुलना में काफी वक्त लग रहा है, जहां नियमों में काफी छूट दी जा रही है।
नेशनल हेल्थ कमिशन के मुताबिक, बात करें कोविड के कुल मामलों की तों चीन में शनिवार को 1673 कोविड के मामले सामने आए हैं, जिसमें से 1359 मामले बिना लक्षणों के हैं। वहीं सभी प्रांतों में सबसे ज्यादा मामले तिब्बत से हैं, जहां 556 नए संक्रमण के मामलों का पता चला है। वहीं सिचुआन प्रांत में 186 मामले सामने आए हैं।
साउदर्न टेक्नोलॉजी हब शेंजेन में 89 नए मामले सामने आए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में नए इंफेक्शन के मामले तेजी से बढ़ेंगे। वहीं बीजिंग और शंघाई में सिर्फ एक-एक मामला सामने आया है। बीजिंग के उत्तरी पोर्ट हब तियानजिन के एक जिले में खाने-पीने की सभी सेवाओं को बंद कर दिया गया है।
ये फैसला 22 नए मामलों के सामने आने के बाद किया गया है। शहर में रविवार से बड़े स्तर पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।