
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : September 14, 2021 11:14 AM IST
Image credits by: जायडस के अलावा भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin Vaccine) भी बच्चों पर टेस्ट कर रही है.
बच्चों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार जल्द से जल्द बच्चों का टीकाकरण (Corona Vaccine To Children In Hindi) भी शुरू करना चाहती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने यानि कि अक्टूबर या नवंबर महीने से 12-17 साल की उम्र के बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा सकती है। ओबेसिटी, हार्ट डिसऑर्डर और इम्यूनोडेफिशिएंसी के जूझ रहे बच्चों को वैक्सीन के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। वैक्सीन के पहले चरण में ऐसे बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी जिन्हें कोमोरबिडिटी (Comorbidity) है। बच्चों को जायडस कैडिला की डीएनए वैक्सीन ZyCov-D (Zydus Vaccine For Children) दी जाएगी। बता दें कि अब तक जायडस ऐसी एकमात्र वैक्सीन है जिसे एमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिली है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनके साथ बातचीत में कहा है कि इस साल केवल उन बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी जिन्हें कोमोरबिडिटी है। अगले साल 2022 के पहले क्वॉटर में बाकी बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। वैक्सीन के पहले राउंड में करीब 20-30 लाख कोमोरबिडिटी वाले बच्चों को जायडस वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पहली खेप में 40 लाख के करीब वैक्सीन सप्लाई की जाएगी। उसके बाद हर महीने 1 करोड़ वैक्सीन की डोज सप्लाई की जाएंगी। सरकार उम्मीद जता रही है कि कंपनी इस साल के अंत तक करीब 5 करोड़ बच्चों के लिए डोज सप्लाई कर पाएगी। बता दें कि देश में 18 साल से कम उम्र के करीब 44 करोड़ बच्चे हैं।
बता दें कि जायडस के अलावा भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin Vaccine) भी बच्चों पर टेस्ट कर रही है। फिलहाल वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। अगर इस वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिलती है तो कोवैक्सीन को 2 साल की उम्र से ज्यादा के बच्चों को लगाया जा सकेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.