Advertisement

भारत के इस राज्य में स्वाइन फ्लू से बीमार पड़े 282 बच्चे, हरकत में आई सरकार

Swine flu in Tamil Nadu: तमिल नाडु में अब बच्चों में H1N1 वायरस यानी कि स्वाइन फ्लू का प्रकोप देखा जा रहा है। जिससे सरकार हरकत में आ गई है।

Written By Pallavi
Published : September 16, 2022 9:47 AM IST

तमिलनाडु में एक के बाद एक बीमारियों का प्रकोप जारी है। अब यहां स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी बढ़ोतरी देखी गई है और चिंता की बात ये है कि ये मामले बच्चों में बड़ी तेजी से बढ़े हैं। बता दें कि तमिलनाडु में लगभग 282 बच्चों को स्वाइन फ्लू (swine flu) हुआ है। इन सभी बच्चों का सरकारी और निजी अस्पतलाओं में इलाज चल रहा है। इनमें से ज्यादातर बच्चों में तेज बुखार है और खांसी है। बता दें कि स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस क कारण होती है और गंभीर मामलों में इस वायरस से लोगों की मौत भी हो सकती है।

हरकत में आई सरकार

तमिलनाडु में इतने बच्चों के बीमार होने की बात सामने आने पर अब सरकार हरकत में आ गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने गुरुवार को कहा, राज्य में वायरस तेजी से फैल रहा है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। हमारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग स्थिति को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने यह भी कहा कि जैसा हमने पहले देखा है, वैसा ही मानसून से पहले जलवायु परिस्थितियों में बदलाव के कारण बच्चों को बुखार और सर्दी होना सामान्य है। हम इस वायरस के प्रकोप को कम कर सकते हैं।

Advertisement

सरकारी अस्पतालों को नोटिस जारी

स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी सरकारी अस्पतालों को नोटिस भी भेजा है। सुब्रमण्यम ने कहा कि अस्पतालों को बच्चों और उन्हें दी जाने वाली दवाओं की निगरानी करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा, स्वास्थ्य अधिकारी फार्मासिस्टों को ब्रीफिंग कर रहे हैं कि वे बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाएं न दें, भले ही यह सामान्य बुखार के लिए हो।

बता दें कि वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले एक महीने में एच1एन1 संक्रमण से 8 लोगों के मरने की भी मीडियो को बताई। इसलिए सरकारी अस्पतालों को इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं में स्वाइन फ्लू के लक्षणों के विशेष जांच की बात कही गई है। बता दें कि इस वायरल बीमारी में सर्दी, तेज बुखार और लगातार खांसी रह सकती है। साथ ही लोग शरीर में दर्द, सिर दर्द, उल्टी और पेट दर्द के लक्षणभी महसूस कर सकते हैं।

Advertisement

About the Author

... Read More