
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 24, 2018 1:22 PM IST
एक शोध में यह बात सामने आई है कि साथ खाना खाने से सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। © Shutterstock.
कहते हैं साथ मिलकर खाना खाने से मन प्रसन्न होता है और खाना भी शरीर को लगता है। ऐसे में चाहे आप कितने भी काम में व्यस्त क्यों न हों यदि आप घर पर हैं, तो परिवार के साथ जरूर खाना खाएं। साथ में खाने से आप एक साथ डाइनिंग टेबल पर बैठकर बातें कर पाते हैं। एक-दूसरे का हाल पूछते हैं। हंसी-मजाक करते हैं। इससे मूड फ्रेश होता है और आप स्वस्थ रहते हैं। डाइनिंग टेबल पर साथ बैठकर खाने की आदत अपने बच्चों में जरूर विकसित करनी चाहिए। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि साथ खाना खाने से सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। खासकर, बच्चों में परिवार के साथ खाने से हेल्दी आदतें विकसित होती हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चे खेलेंगे पालतू कुत्ते के साथ, तो कम होगा अस्थमा का खतरा: स्टडी
यह शोध कनाडा में किया गया है। इस शोध में यह कहा गया है कि साथ खाना खाने से पूरे परिवार का पोषण बढ़ता है। खासकर, यह बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है। शोध के मुख्य रिसर्चर कैथरीन वॉल्टन का कहना है कि परिवार के साथ खाने से सभी के पौष्टिक खाने की मात्रा बढ़ सकती है। इस दौरान आप बच्चों में पैष्टिक खाने के फायदे बता सकते हैं। उनमें अच्छी आदतें डाल सकते हैं। शोध में यह भी कहा गया है कि एक साथ डाइनिंग टेबल पर खाने के अलावा परिवार के सभी सदस्य क्या करते हैं और कैसे रहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
यह भी पढ़ें: अगर बच्चे को दे रही हैं ये फूड्स तो संभल जाएं, उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं
डिनर के समय हर कोई अपनी व्यस्तता को छोड़कर आपस में बातें करता है और साथ में अच्छा समय बिताता है। पेरेंट्स को भी इस समय बच्चों को अच्छी आदतें बताने का समय मिल जाता है। सिर्फ साथ खाना ही नहीं, अगर परिवार खाना बनाने में भी सहयोग करता है तो यह और भी फायदेमंद होता। यहां तक कि बच्चों से सलाद मंगवाना, कुछ और लाने को कहना भी उनमें अच्छा खाने की आदत डाल सकता है। अपने-अपने काम में व्यस्त होने के कारण अक्सर परिवार के लोग साथ में खाना नहीं खाते हैं लेकिन अगर वे इसके लिए समय निकाल लें तो पूरे परिवार के भोजन में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ सकती है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.