... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 20, 2018 2:43 PM IST
Representational image
मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बाल विवाह को समाज के लिए अभिशाप बताया है। सीहोर जिले के ग्राम झरखेड़ा में पाटीदार समाज के सामूहिक विवाह समारोह में राज्यपाल ने गुरुवार को नव वर-वधू को आशीर्वाद दिया। राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजन समय की सबसे बड़ी जरूरत है। समाज के हर वर्ग में सामूहिक विवाह की स्वीकार्यता बढ़ी है। जातिगत भेदभाव मिटाने के लिये इस प्रकार के आयोजन सभी वर्गों के लिये अनुकरणीय हैं।
उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह के आयोजनों से समाज में नई जागृति आई है, सामाजिक समरसता की भावना बलवती हुई है। अमीर-गरीब सभी अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाह एक स्थान पर एकत्रित होकर करते हैं, जिससे धन का अनावश्यक व्यय नहीं होता। इस बचे हुए धन से नव-दम्पत्ति अपने भविष्य को संवार सकते हैं ।
बाल विवाह को कुप्रथा बताते हुए राज्यपाल पटेल ने कहा कि, बाल विवाह अभिशाप हैं। ऐसे विवाह को रोकने के लिए समाज में जागरूकता पैदा करना जरूरी हो गया है समाज के सामने वर-वधू की उम्र की सही जानकारी होने पर बाल विवाह रोके जा सकते हैं।
इस अवसर पर सांसद आलोक संजर, जिला पंचायत इंदौर की अध्यक्ष कविता पाटीदार, कृषि उपज मंडी भोपाल की अध्यक्ष श्यामा पाटीदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा दूर-दराज क्षेत्रों से आये गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
स्रोत:IANS Hindi.
चित्रस्रोत:Shutterstock.
-