
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 31, 2021 10:47 PM IST
Chhavi Mittal Weight Loss: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने प्रेगनेंसी के बाद अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बात की है। 36 वर्षीय छवि मित्तल के 2 बच्चे हैं। साल 2019 में उनके दूसरे बच्चे का जन्म हुआ था। इसके बाद छवि ने कई बार सोशल मीडिया पर मदरहूड, पैरेंटिंग, पोस्ट-प्रेगनेंसी केयर जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी शेयर की थी। हाल ही में छवि ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपने पोस्टपार्टम वेट लॉस के बारे में बताया। ( Chhavi Mittal Postpartum Weight Loss Secrets in Hindi)
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए छवि ने लिखा कि, “फिटनेस ही मेरा पैशन है। पोस्ट-पार्टम वेट लॉस इसका एक हिस्सा मात्रा है। मेरे शरीर के अपने अच्छे दिन और बुरे दिन होते हैं, लेकिन मैं हर हाल में अपने शरीर से प्यार करती हूं। मेरे इसी शरीर ने मुझे 2 प्यारे बच्चों को जन्म देने और मां बनने में मदद की है। मेरे बच्चे ही मेरी दुनिया हैं। आज का दिन अच्छा है इसीलिए मैं पोस्टपार्टम वेट लॉस के बारे में बात कर रही हूं।” (Chhavi Mittal Weight Loss in Hindi)
टीवी सीरियल्स तुम्हारी दिशा (Tumhari Disha) और एक चुटकी आसमान (Ek Chutki Asman) में अपने रोल्स के लिए सराही गयीं छवि मित्तल ने मई 2019 में अपने बेटे अरहाम (Arham) को जन्म दिया था। बता दें कि अरहान का जन्म 10वें महीने में हुआ था। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम है अरीज़ा (Areeza), अरहाम के जन्म के बाद छवि मित्तल खुद को फिट बनाने की सोची और कई महीनों तक इसके लिए वर्कआउट किया। छवि ने मीडिया से बात करते हुए अक्सर कहा है कि, वे हेल्दी तरीके से वेट लॉस करने में विश्वास रखती हैं। (Chhavi Mittal Weight Loss)
View this post on Instagram