कोरोना का प्रसार रोकने के लिए झारखंड में सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर लगी रोक, नियमों में हुए ये बदलाव

राज्य सरकार ने यह कदम राज्य में कोरोना वायरस इंफेक्शन को फैलने की आशंका के मद्देनजर उठाया है जहा,  सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर्व (Chhath Pooja 2020) पर प्रतिबंध लगा दिया है। छठ पूजा (Chhath Puja) से पहले विशेष गाइडलाइन्स जारी की गयीं जिसमें,  त्योहार मनाने के लिए दिशानिर्देश दिए गए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 16, 2020 7:28 PM IST

Coronavirus Spread:  कोरोना वायरस महामारी के प्रसार (Coronvirus Spread) को रोकने के लिए  झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा करने पर पाबंदी लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने यह कदम राज्य में कोरोना वायरस इंफेक्शन को फैलने की आशंका के मद्देनजर उठाया है जहा,  सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर्व (Chhath Pooja 2020) पर प्रतिबंध लगा दिया है। छठ पूजा (Chhath Puja) से पहले विशेष गाइडलाइन्स जारी की गयीं जिसमें,  त्योहार मनाने के लिए दिशानिर्देश दिए गए। जिनके अनुसार,

  • श्रद्धालु नदियों, तालाबों, झीलों और अन्य सार्वजनिक जल निकायों में छठ पूजा नहीं कर पाएंगे।
  • गृह, कारागार और आपदा प्रबंधन विभाग के दिशानिर्देशों ने तालाबों और नदियों के किनारे स्टॉल या बैरिकेड्स लगाने पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं।
  • छठ पूजा के लिए घाटों पर किसी भी तरह की सजावट पर भी पाबंदी है।
  •  सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने पर भी रोक लगाई है।

सोशल डिस्टेंसिंग ना रख पाने की आशंका के चलते लिया गया फैसला:

छठ पूजा उत्सव से जुड़ी इन नयी गाइडलाइन्स के बारे में, राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता वाली एक समिति ने मीडिया को बताया कि, इस बारे में सरकार को आशंका थी कि त्योहार के समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर सकेंगे। इसी तरह मास्क पहनना भी बहुत से लोगों के लिए संभव नहीं होगा। (Coronavirus Spread and Chhath Puja 2020)

अधिकारिकों के मुताबिक, छठ पूजा के दौरान नदियों के किनारे जब धार्मिक अनुष्ठान होगें, तब लोग ना तो एक-दूसरे से दूर खड़े रह पाएंगे और ना ही चेहरे पर मास्क लगाने के नियमों का पालन कर पाएंगे। इसी तरह नदियों में स्नान करने से भी इंफेक्शन के फैलने का खतरा भी  उत्पन्न हो सकता है। (Coronavirus Spread)

इसीलिए, समिति ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 से सुरक्षा   संबंधी अन्य नियमों का पालन करते हुए अपने घर के आसपास, बगीचे , छत जैसे स्थानों  पर छठ पूजा की विधियां पूरी करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source