
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 22, 2022 9:53 AM IST
New symptoms of covid-19 infection: कोरोना वायरस केसेस में बढ़ोतरी के साथ ही अब हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा लोगों को सावधानी बरतने और कोविड संक्रमण के लक्षणों पर ध्यान देने के लिए सचेत किया जा रहा है। कोविड वेरिएंट्स के बदलते व्यवहार के बीच लक्षणों में भी बदलाव आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार इस बार कोविड मरीजों में सर्दी-खांसी और डायरिया जैसे लक्षणों के अलावा कम यूरीन पास करने और छाती में दर्द जैसे गम्भीर लक्षण भी दिखायी दे रहे हैं। जैसा कि सीने में दर्द हार्ट अटैक का एक संकेत (symptom of heart attack) होता है ऐसे में यह एक ऐसा है लक्षण है जिसे नजरअंदाज करना घातक भी साबित हो सकता है।
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार डॉ. अक्षय बुद्धराजा (Akshay Budhraja, senior consultant, respiratory and sleep medicine at Aakash Healthcare) का कहना है कि कोविड के मरीजों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हं और साथ ही साथ उनमें अक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम (acute coronary syndrome) के मामले भी अधिक देखे जा रहे हैं। लेकिन, कोविड संक्रमित कुछ मरीजों में डायरिया के अलावा कम पेशाब लगने और चेस्ट पेन जैसी शिकायतें भी देखने को मिली हैं। (New symptoms of covid-19 infection in Hindi)
वहीं, डॉक्टरों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के जो नये लक्षण इस बार मरीजों में देखने को मिल रहे हैं उनमें ये परेशानियां प्रमुख हैं-
कोविड-19 संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश के कुछ हिस्सों में मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क पहनने से संक्रमण के प्रसार का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसीलिए, घर से निकलते समय या दूसरे लोगों से मिलते समय अपने चेहरे पर मास्क लगाएं और नाक और मुंह को अच्छी तरह कवर करें।
यह भी पढ़ें-ृ