... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 6, 2017 1:57 PM IST
क्या आप चीज़ खाना पसंद करते है? तो ये आपके लिये अच्छी खबर है। चीज़ खाने से अब हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। जी हां, ज्यादातर लोग चीज़ नही खाते, क्योंकि उन्हें डर लगता है कि चीज़ खाने से उनका बॉडी फैट बढ़ जाएगा। लेकिन अब एक स्टडी में यह बताया गया है कि चीज़ खाने से आपकी उम्र बढ़ सकती है। जी हां, इस स्टडी में देखा गया कि एक महीने तक चीज़ खाने वाले लोगों में हार्ट डिजीज का खतरा कम हो गया। रिसर्च से ये भी पता चला की माचिस के छोटे बॉक्स के साइज का चीज़ खाने से आपको दिल की बीमारियां होने की संभावना 14% कम हो सकती है। चीज़ में मिलने वाले विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन से कार्डियोवेस्क्युलर डिजीज कम हो सकती है। चीज़ में कैल्शियम भी काफी ज्यादा होता है और फैट भी ज्यादा होता है, मगर हमारा शरीर इसमें से बहुत कम फैट अवशोषित करता है। सेहत की परेशानियां कम करने के लिये आपको दिन में 40 ग्राम चीज़ खाना चाहिए। वैज्ञानिकों ने रिसर्च में बताया है कि चीज़ खाने से गुड कोलेस्टेरॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्टेरॉल कम हो जाता है।
आयन गीवन्स जो फूड चेन न्यूट्रीशन रीडिंग यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है, वो इस रिसर्च पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि,' चीज़ जैसे डेअरी प्रॉडक्ट्स शरीर का फैट कम करने मदद करते हैं। चीज़ कार्डियोवेस्क्युलर डिजीज का खतरा कम करता है और दही टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम करता है। चीज़ में कैल्शियम और फैट जैसे 2 महत्वपूर्ण घटक होते है। सूफी क्लार्क ( ब्रिटीश चीज बोर्ड) कहते हैं कि, 'फैट और कैल्शियम की वजह से ज्यादा फैट शरीर में जमा नही हो पाता। डेअरी प्रॉडक्ट्स के शरीर पर होनेवाले नुकसान से ज़्यादा इसके फायदे हैं। यह दिल के लिये हेल्दी है। चीज से जुड़ी हुई ज्यादातर स्टडीज में देखा गया है कि इससे हार्ट डिजीज जैसी परेशानी बढ़ती नही है।'
Read this in English
अनुवादक Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्रोत: Shutterstock