
Also Read
Lunar Eclipse 2021: आज लगने वाला है साल का आखिरी सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानें समय, कुछ सेफ्टी टिप्स
Chandra Grahan 2021: आज (19 नवंबर) को साल का आखिरी चंद्र गहण (Lunar Eclipse 2021) लगने वाला है। बताया जा रहा है इस बार का नवंबर महीने में आज लगने वाला चंद्र ग्रहण दुर्लभ खगोलीय घटना होगी, क्योंकि यह ग्रहण पिछले पांच सौ से भी अधिक सालों में यह सबसे लंबा ग्रहण होगा। इसे दुनिया के कई भागों में देखा जा सकता है। साथ ही भारत के भी कुछ भागों में यह खूबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में यह चंद्र ग्रहणतब आंशिक तौर दिखाई देगा, जब ग्रहण समाप्त हो रहा होगा। यह उपछाया के तौर पर देश में दिखेगा। इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत दिन में 12 बजकर 48 मिनट पर होगी और शाम में 4:17 पर समाप्त हो जाएगा। यह ग्रहण लगभग 3 घंटे 28-29 मिनट कुल समय की हो सकती है।
बता दें कि देश में सिर्फ पूर्वी सीमांत भागों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, अंडमान निकोबार द्वीप आदि में यह उपछाया ग्रहण कुछ ही देर के लिए दिखाई दे सकती है। विदेशों में यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर के क्षेत्र, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप में दिखाई देगा।
जो लोग पूर्वोत्तर भारत में रहते हैं, वे चंद्र ग्रहण को बिना किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने के डर के देख सकते हैं। इसके लिए किसी खास तरह की इक्विप्मेंट, दूरबीन, स्पेशल ग्लासेज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन मोड, न्यूज चैनल्स के माध्यम से भी देख सकते हैं।