
Also Read
Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के खराब स्तर को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए टाइमिंग में बदलाव की घोषणा की है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सरकारी कार्यालय दो पालियों में सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा, आदेश में गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए वाहनों को पूल करने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
आदेश में कहा गया है कि इन उपायों को मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा उनकी कार्यात्मक आवश्यकताओं के आधार पर अपनाया जा सकता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दक्षता और उत्पादकता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। गौरतलब है कि केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) फोरम ने 18 नवंबर को गंभीर प्रदूषण के चलते वर्क फ्रॉम होम, ऑफिस की अलग अलग टाइमिंग और सभी दफ्तरों में एयर प्यूरीफायर लगाने की मांग की थी।
पिछले कुछ दिनों की तुलना में दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन यह अभी भी खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। आज 22 नवंबर को सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 369 दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 से ऊपर रहा, जिसमें जहांगीरपुरी, आनंद विहार, नेहरू नगर, बवाना, मुंडका, शादीपुर शामिल हैं।
जहांगीरपुरी: 424
बवाना: 409
आनंद विहार: 408
नेहरू नगर: 408
शादीपुर: 403
मुंडका: 401
रोहिणी: 395
अशोक विहार: 394
पंजाबी बाग: 391
अलीपुर: 386
नरेला: 381
द्वारका सेक्टर-8: 378
प्रतापगंज: 376
आरके पुरम: 370
बुराड़ी: 364
चांदनी चौक: 357
IGI एयरपोर्ट: 354
नजफगढ़: 352
रेस्पिरर लिविंग साइंसेज की वायु गुणवत्ता विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का औसत पीएम 2।5 स्तर 243।3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। साथ ही, हर सप्ताह प्रदूषण में 19।5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रेस्पिरर लिविंग साइंसेज ने 3 से 19 नवंबर तक देश के 281 शहरों में PM 2।5 स्तर का विश्लेषण किया। इस सूची में दिल्ली का स्थान आखिरी यानि 281 रहा।