
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 9, 2022 8:01 AM IST
Union government directed states to monitor covid surge:कोरोना वायरस के मामलों में मामूली वृद्धि के बाद एहतियातन केंद्र सरकार ने पांच राज्यों को पत्र लिखकर सचेत रहने के निर्देश दिए। देश के पांच राज्यों द्वारा कोविड संक्रमण के प्रसार (Spread of covid-19 infection) से जुड़ी नियमित निगरानी के दौरान कोविड के मामलों में मामूली वृद्धि (surge in covid-19 cases in five indian states) की पुष्टि करने के बाद केंद्र द्वारा उन्हें सावधान रहने की सलाह दी गयी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन पांच राज्यों को निर्देश दिए हैं वे हैं –
कोरोना वायरस के वेरिएंट्स के खतरे के बीच केंद्र सरकार द्वारा इन सभी राज्यों को संक्रमण के प्रसार की निगरानी जारी रखने और कोविड के प्रसार को रोकने और उसके प्रबंधन के लिए त्वरित कदम उठाने को कहा गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Rajesh Bhushan, Union Health Secretary) ने इन राज्यों को पत्र लिखकर चिंता के उभरते क्षेत्रों में नियमित निगरानी और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।(Centre directed states to monitor the spread of infection)
प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य), दिल्ली को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि साप्ताहिक नए मामलों में 1 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 724 नए मामलों से शुक्रवार तक 826 नए मामलों की वृद्धि हुई है, जो भारत के 11.33 प्रतिशत नए मामले के बराबर है।
राज्यों को निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण कराया जाए। साथ ही साथ ट्रिपल टी (Triple T) यानि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट (Test-Track- Treat) के सूत्र के साथ वैक्सीनेशन (Vaccination) और कोविड प्रोटोकॉल (Covid-19 Protocol) संबंधी व्यवहार के पालन की रणनीति का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
(आईएएनएस)