Monkeypox: बढ़ते मंकीपॉक्स के खतरे से निपटने के लिए सरकार ने बनाई टास्क फोर्स, बड़े अधिकारी और एक्सपर्ट्स मिलकर करेंगे काम

कोरोना की तरह अब मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर भी केंद्र सरकार एक्शन में है और बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टास्क फोर्स का काम देश में मंकीपॉक्स की स्थिति को फैलने से रोने और वैक्सीन आदि निर्माण में सरकार की मदद करना है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 2, 2022 12:23 PM IST

केंद्र सरकार मंकीपॉक्स (Monkeypox cases in India) के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक्शन में आ गई है और इससे निपटने के लिए अब एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाई गई है। दरअसल, दुनियाभर में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ता जा रहा है और धीरे-धीरे लोगों के मन में यह बात बैठ रही है कि अब कोरोना के बाद मंकीपॉक्स की महामारी आ सकती है। भारत में भी मंकीपॉक्स की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और एक-एक करके मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद सरकार भी एक्शन में आ गई है और इसके निपटने के इंतजाम अब उच्च स्तर पर किए जाने लगे हैं। बताते चलें कि भारत मंकीपॉक्स के अब 6 कंफर्म केस मिल चुके हैं, जिनमें हाल ही में आए ताजे मामले के बाद दिल्ली में दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

डॉ वीके पॉल करेंगे लीड

केंद्र सरकार द्वारा मंकीपॉक्स से निपटने के लिए बनाई जाने वाली टास्क फोर्स टीम का नेतृत्व नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल करेंगे। इसके अलावा टीम में केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय, फार्मा और बायोटेक के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। ये सभी अधिकारी मिलकर काम करेंगे जिससे मंकीपॉक्स के खतरे से निपटने में मदद मिलेगी।

क्या होगा टास्क फोर्स का काम

टास्क फोर्स का मुख्य कार्य मंकीपॉक्स की स्थिति से निपटना होगा। जिसमें जांच सुविधाओं विस्तार कराना और वैक्सीन तैयार करने संबंधी कार्यों में सरकार की मदद करना होगा। एएनआई की खबर के मुताबिक मंकीपॉक्स से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की गई थी, जिस दौरान टास्क फोर्स का गठन करने का फैसला लिया गया था।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source