Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केंद्र सरकार ने कहा, 2021 के अंत तक पूरी वयस्क आबादी का वैक्सीनेशन करना लक्ष्य

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2021 के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरणकरने का लक्ष्य रखा है। देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 99 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

केंद्र सरकार ने कहा, 2021 के अंत तक पूरी वयस्क आबादी का वैक्सीनेशन करना लक्ष्य
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2021 के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरणकरने का लक्ष्य रखा है। देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 99 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

Written by Anshumala |Published : October 20, 2021 10:44 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार (Dr. Bharati Pravin Pawar) ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने 2021 के अंत तक देश की पूरी वयस्क आबादी का टीकाकरण (Vaccination) करने का लक्ष्य रखा है। देश में अब तक कोविड-19 टीकों की 99 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा, "भारत में सस्ती, सुलभ, सुरक्षित और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की बड़ी जिम्मेदारी हम पर है। भारत सरकार ने संचारी और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए विभिन्न राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किए हैं।"

मंत्री ने कहा कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने के लक्ष्य की दिशा में काम करते हुए, सरकार ने दुनिया का सबसे बड़ा सार्वजनिक वित्त पोषित स्वास्थ्य कार्यक्रम 'आयुष्मान भारत' मिशन शुरू किया है। पवार ने कहा, "डिजिटल स्वास्थ्य मिशन को शामिल करने के लिए योजना का विस्तार किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए सरकारी निजी भागीदारी के तहत वित्त उपलब्ध कराना है।"

पिछले एक दशक में भारत के स्वास्थ्य देखभाल परिणाम संकेतकों के बारे में बात करते हुए, (जिसमें लगातार सुधार का अनुमान है) मंत्री ने कहा, "संचारी और गैर संचारी रोगों के नियंत्रण, बचाव और उन्मूलन के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है, जिसके कारण कई योजनायें और कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किये जा सके हैं। सरकार के प्रयासों से महिलाओं, बच्चों, शिशुओं और नवजातों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।"

Also Read

More News

भारती पवार बुधवार को निर्माण भवन से फिक्की हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में बोल रही थीं। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विभिन्न परिवर्तन और विकास लाने के लिए फिक्की द्वारा किए गए प्रयासों को रेखांकित करते हुए, उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के सस्ती, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के सपने को प्राप्त करने की हमारी बड़ी जिम्मेदारी है।"

पवार ने कहा, "सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में विकास के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने के साथ-साथ देश भर में अस्पतालों, सार्वजनिक वित्त पोषित प्रयोगशालाओं के सार्वजनिक-निजी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए कई वित्तीय सहायता योजनाएं शुरू की हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और पैरामेडिक्स चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में परिषद की प्रमुख उपलब्धियां रही हैं।"

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कोविड की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई, दिवाली में बरती लापरवाही तो आ सकती है तीसरी लहर

About the Author

... Read More