... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 27, 2017 5:41 PM IST
एक तरफ जहां टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स अपने बेबी बम्प को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं वहीं बॉलीवुड फ़िल्मों की अभिनेत्री सेलिना जेटली भी कुछ ऐसे ही कारणों से खबरों में ट्रेंड कर रही हैं। सेलिना की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और सेलिना के फैंस के साथ-साथ बहुत से लोग इन तस्वीरों के बारे में बात कर रहे हैं।
सेलिना जेटली अपनी तस्वीरों बिकिनी में नज़र आ रही हैं और ये तस्वीरें सेलिना ने खुद शेयर की है। इन तस्वीरों में वह बेबी बम्प के साथ नजर आ रही हैं। अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती के लिए मशहूर सेलिना इन तस्वीरों में भी काफी कॉन्फिडेंट और खुश दिख रही हैं। सेलिना ने अपनी तस्वीर के साथ एक पावरफुल मैसेज भी दिया है, कि एक लड़की और एक मां हर अंदाज में सुंदर दिखती है।
जी हां, सेलिना जेटली दूसरी बार मां बननेवाली हैं। इससे पहले सेलिना 2 जुड़वा बेटों को जन्म दे चुकी हैं और वह दोबारा जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। उनके लिए यह काफी एक्साइटिंग है और वह इससे काफी खुश भी हैं।
बिकिनी में बेबी बम्प के साथ तस्वीरें पोस्ट करने के बाद सेलिना ने मीडिया से बात की और कहा कि- हो सकता है कि कुछ लोग मेरी ये तस्वीरें देखकर नकारात्मक कमेंट भी दे सकते हैं कि मैं क्यों बिकिनी में तस्वीर पोस्ट कर रही हूं। बिकिनी में बेबी बम्प की तस्वीरें डालने का मेरा मकसद सिर्फ इतना है कि मैं प्रेग्नेंसी से जुड़ी रूढ़िवादी मानसिकता को ग़लत साबित कर सकूं। खासकर बात जब हमारी भारतीय महिलाओं से जुड़ी हो। अब तक मैंने दो बार जुड़वां बच्चों की प्रेगनेंसी से यह सीखा है कि अपने शरीर की देखभाल करनी चाहिए, उसे उसके स्वाभाविक रुप में अपनाना चाहिए और जितना हो सके उतनी हेल्दी डायट खाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि सुंदरता, सेहत और शक्ति हर साइज में आती है। सेलिना ने यह भी लिखा कि मेरी दूसरी प्रेगनेंसी मेरी मातृत्व की भावना को 1000 गुना बढ़ाती है। मेरे लिए बहुत जरूरी है कि मैं एक ऐसी रोल मॉडल की तरह बनूं जो आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और मैत्रीपूर्ण व्यवहार से भरपूर हो। मेरे अंदर पल रही दो नन्हीं जिंदगियां भी मुझे प्रेरणा देती हैं कि मैं अच्छी बनूं, सकारात्मक सोचूं और अपने शरीर पर गर्व करूं।
गौरतलब है कि सेलिना जेटली जल्द ही एक ऐड की शूटिंग के लिए इंडिया आने वाली हैं। उन्होंने साल 2011 में बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी कर ली थी। सेलिना ने साल 2001 में मिस इंडिया का खिताब भी जीता था और 2001 में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में फोर्थ रनरअप भी रह चुकी हैं। सेलिना ने 'जानशीं' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'नो एंट्री', 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।
चित्रस्रोत- Instagram/ celinajaitlyofficial