
Also Read
कल्कि ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा किया जिसमें वह एक खूबसूरत सफेद कॉटन की ड्रेस पहने एक काउच पर बैठी दिख रही हैं।Instagram/kalkikanmani
अभिनेत्री कल्कि कोचलिन (kalki koechlin) ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तस्वीर को साझा किया जिसमें वह अपने बेबी बंप को दिखाती नजर आ रही हैं। कल्कि (kalki koechlin) ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा किया जिसमें वह एक खूबसूरत सफेद कॉटन की ड्रेस पहने एक काउच पर बैठी (kalki koechlin pregnancy picture) दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें- कल्कि कोचलिन हैं प्रेग्नेंट, गोवा में पानी में बच्चे को देंगी जन्म, जानें क्या है वॉटर बर्थ, फायदे और नुकसान
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस बात से राहत मिल रही है कि जुलाई में शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत में महीनों तक अपने कॉस्ट्यूम में इसे ढकने का प्रयास असान नहीं रहा और सितंबर के बीच तक तो जिप बंद करने में भी मुश्किल आती थी, लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है।”
35 वर्षीय अभिनेत्री ने सितंबर में अपने इजरायली ब्वॉयफ्रेंड गाय हेर्शबर्ग संग अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया पर किया। वह एक शास्त्रीय पियानोवादक हैं। इससे पहले साल 2011 में कल्कि की शादी फिल्मकार अनुराग कश्यप के साथ हुई थी, लेकिन इसके दो साल बाद ये दोनों अलग हो गए।
दो दिनों पहले ही कल्कि कोचलिन ने यह खुलासा किया था कि वह अपने पहले बच्चे को गोवा में पानी में जन्म देंगी। यह उनका पहला बच्चा होगा। उनकी डिलीवरी दिसंबर में होने वाली है। इसके लिए उन्होंने वॉटर बर्थ टेक्नीक का चुनाव किया है। वॉटर बर्थ नॉर्मल डिलीवरी से काफी अलग होता है। इसमें बच्चे को डिलीवरी बेड पर नहीं, बल्कि पानी के बड़े से डब में बैठकर दिया जाता है। हालांकि, भारत में इसका प्रचलन आम लोगों के बीच बहुत कॉमन नहीं है, लेकिन कुछ बड़े हॉस्पिटल्स और महिलाएं इस तरह के चाइल्ड बर्थ टेक्नीक को आजमाती हैं।
वॉटर बर्थ टेक्नीक कई मायने में फायदेमंद भी होता है। इसमें भयंकर प्रसव के दौरान होने वाले दर्द से आप बची रहती हैं। एक बड़े से टब में गुनगुना पानी डाला जाता है और भी कई सेफ्टी प्रिकॉशन्स पहले से ही लिए जाते हैं। घर के एक-दो सदस्यों के अलावा एक्सपर्ट, नर्स भी साथ में होते हैं, ताकि डिलीवरी सही तरीके से हो सके और शिशु को कोई नुकसान ना पहुंचे। टब में प्रेग्नेंट महिला बैठकर बच्चे को जन्म देने की कोशिश करती है। हालांकि, इसमें भी काफी सावधानी बरतने और अलर्ट रहने की जरूरत होती है वरना बच्चे को नुकसान भी पहुंच सकता है।
इनपुट: (आइएएनएस हिंदी)