... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 24, 2019 5:27 PM IST
26 जनवरी पर लोग खास तरह के कपड़े पहन कर देश के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करते हैं आप चाहें तो इस प्यार को और बढ़ा सकते हैं इस तिरंगा बर्फी के साथ। ©Shutterstock.
हर त्योहार का अपना एक अलग स्वाद होता है, फिर चाहें वह सांसकृतिक त्यौहार हों या राष्ट्रीय त्यौहार। इस बार तो रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी है शनिवार को। तो लोग इस दिन का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं। लोग खास तरह के कपड़े पहन कर देश के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त करते हैं। इस प्यार को आप और बढ़ा सकते हैं इस तिरंगा बर्फी के साथ। आइए बताते हैं आपको तिरंगा बर्फी बनाने की आसान रेसिपी।
यह भी पढ़ें - ऐसा हो दोपहर का भोजन, जो नाश्ते की कमी कर दे पूरी
तिरंगा बर्फी सामग्री
मावा – 500 ग्राम
चीनी – 250 ग्राम
घी – 100 ग्राम
बादाम, काजू, पिस्ता - प्रत्येक आठ से दस, कटे हुए।
नारियल बूरा – दो चम्मच
हरा रंग खाने वाला – 2 से 3 बूंदें
केसरिया रंग खाने वाला – 2 से 3 बूंदें
केसर – दो चुटकी
चांदी वर्क की पत्ती – 2 से 3।
यह भी पढ़ें – इन खास कारणों से अपने आहार में जरूर शामिल करें मूंग की दाल
ऐसे बनाएं तिरंगा बर्फी
तिरंगा बर्फी रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में घी गर्म करें, इसमें बादाम, पिस्ता और काजू को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद एक कढ़ाही में मावा को सुनहरा होने तक भून लें, फिर उसमें चीनी मिलाएं और चीनी के पूरी तरह घुल जाने तक चलाते हुए पकाएं।
अब भूने हुए मावा को प्लेट में निकालें और तीन हिस्सों में बांट लें।
इसके बाद मावा के एक हिस्से में हरा खाने वाला रंग, दूसरे हिस्से में केसरिया रंग या थोड़ा सा केसर मिलाएं, जबकि मावा के एक हिस्से पर सफेद रंग के लिए नारियल का बूरा लगाएं।
अब एक प्लेट में सबसे पहले हरे रंग की मावें की परत रखें, फिर सफेद मावा की परत लगाएं और उसके बाद केसरिया रंग के मावे की परत लगाएं।
इसके बाद मावे के ऊपर पहले से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता लगाएं और सेट होने के लिए छोड़ दें।
तिरंगा बर्फी सेट होने के बाद उसे मनपसंद आकार में काट लें, फिर चांदी का वर्क और नारियल के बूरे से गार्निश करें।