Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
देशभर के कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron in India) का जाल फैलता जा रहा है। ओमिक्रोन के बढ़ने से कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी फिर से बढ़ने लगा है। इस बीच कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके सभी भारतवासियों को बधाई देते हुए लिखा है, कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने की जरूरत है। ऐसे में सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने दो कोविड-19 वैक्सीन और एक ड्रग को एक दिन में ही मंजूरी दी है। हालांकि, इन सभी को सिर्फ आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग की मंजूरी दी गई है। इन वैक्सीन और ड्रग में शामिल हैं-
Congratulations India 🇮🇳
Further strengthening the fight against COVID-19, CDSCO, @MoHFW_INDIA has given 3 approvals in a single day for: - CORBEVAX vaccine - COVOVAX vaccine - Anti-viral drug Molnupiravir For restricted use in emergency situation. (1/5) — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) December 28, 2021
CORBEVAX वैक्सीन भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। इसे हैदराबाद स्थित फर्म बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाया गया है। वहीं, नैनोपार्टिकल वैक्सीन COVOVAX को पुणे स्थित फर्म सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने निर्मित किया है। एंटी-वायरल ड्रग मोलनुपिराविर अब देश में 13 कंपनियों द्वारा COVID-19 के वयस्क रोगियों के इलाज के लिए आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए निर्मित की जाएगी, जिनमें रोग के बढ़ने का उच्च जोखिम है।
CORBEVAX vaccine is India's 1st indigenously developed RBD protein sub-unit vaccine against #COVID19, Made by Hyderabad-based firm Biological-E.
It's a hat-trick! It's now 3rd vaccine developed in India! (2/5) — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) December 28, 2021