... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 15, 2022 1:47 PM IST
कोविड की इस वैक्सीन से दिल में सूजन का खतरा ज्यादा! CDC ने बताया किस वैक्सीन से कम होती है परेशानी
दुनियाभर के देशों में भले ही वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच सकरात्कम नजरिया है लेकिन कुछ लोगों के मन में अभी भी संशय बरकरार है कि कहीं वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें किसी परेशानी का शिकार न होना पड़े। हाल ही में यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने एक डेटा का हवाला देते हुए कहा है कि माडर्ना की (MRNA.O) कोविड वैक्सीन, फाइजर की बायोएनटेक (PFE.N) की वैक्सीन के मुकाबले कुछ उम्र के लोगों में सीने में होने वाली जलन की परेशानी को बढ़ाने का काम कर सकती है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।
सीडीसी का कहना है कि ह्रदय में सूजन के प्रकार मायोकार्डिटिस (हृदय की दीवार के बीच वाली परत का सूजन) और पेरीकार्डिटिस (दिल के आस-पास पतली थैली की तरह की झिल्ली) पर निष्कर्ष दोनों ही प्रकार की mRNA वैक्सीन से जुड़े हुए हैं। हालांकि ये यूएस वैक्सीन सेफ्टी मॉनटरिंग सिस्टम के सभी नियमों में एक समान नहीं हैं।
सीडीसी का ये विश्लेषण 6 से 17 साल की उम्र के बच्चों और किशोरों के लिए माडर्ना वैक्सीन की मंजूरी देने पर चर्चा करने के लिए यूएस फूड एंड ड्रग्स एडमिन्स्ट्रेशन की एडवाइजर मीट पर सामने आया है।
वैक्सीन सेफ्टी डेटालिंक (VSD) सिस्टम से प्राप्त डेटा के आधार पर ये सामने आया है कि माडर्ना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद 18 से 39 साल के पुरुषों के लिए 10 लाख डोज पर 97.3 दिल में सूजन के मामले सामने आए हैं। जबकि फाइजर की वैक्सीन की डोज लेने के बाद प्रति दस लाख डोज प 81.7 मामले सामने आए हैं।
डेटा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीडीसी का कहना है कि मायोकार्डिटिस से जूझ रहे मरीजों को mRNA कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद ठीक होने में बहुत ज्यादा समय लगा।
यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने मंगलवार को कहा था कि माडर्ना (MRNA.O) कोविड वैक्सीन कुछ उम्र वर्ग के लोगों में अधिक ह्रदय में सूजन का कारण बनती है, खासकर फाइजर की बायोएनटेक (PFE.N) की वैक्सीन के मुकाबले।