
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 16, 2022 3:37 PM IST
Monkeypox guidance on pets: मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने वाले पहले कुत्ते के बारे में पता चलने के बाद सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन ने पालतू जानवरों के रखरखाव से जुड़े निर्देशों में बदलाव किए हैं। बता दें कि, कुत्ते में मंकीपॉक्स संक्रमण का पहले मामले से जुड़ी रिपोर्ट मेडिकल जर्नल द लैंसेट (The Lancet medical journal.) में प्रकाशित की गयी। इस रिपोर्ट के अनुसार,फ्रांस (France) में एक कुत्ते में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमण की पुष्टि की गयी है। सॉरबोन यूनिवर्सिटी (Sorbonne University) के शोधकर्ताओं की एक टीम के अनुसार,अब तक बिल्ली और कुत्तों या अन्य किसी पालतू जानवर में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि नहीं की गयी थी। वहीं, अब फ्रांस में एक 4 साल के मेल ग्रेहाउंड कुत्ते में मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमण के लक्षण देखे गए हैं। (Monkeypox infection in dog)
विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization's) की तरफ से कहा गया कि फ्रांस में कुत्ते में मंकीपॉक्स संक्रमणउसके आसपास के लोगों से हुआ है और वैज्ञानिकों के अनुसार, मनुष्य से पशुओं में संक्रमण (human to animal transmission) का यह पहला मामला भी है। CDC की तरफ से पालतू जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए जो गाइडलाइंस दी गयी हैं उनके अनुसार,