... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : May 3, 2021 5:26 PM IST
अंतिम संस्कार के लिए शव को घाट पर ले जाने से पहले परिजन संबंधित घाट के कंट्रोल रूम को सूचना दे सकते हैं।
बिहार और उत्तर प्रदेश में कोरोना बेकाबू हो चला है। यहां अब कोरोना सिर्फ शहरों तक ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी जा पहुंचा है। बिहार में रोज कोरोना संक्रमित और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों को शमशान जैसी जगहों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में भी कई लोग इतने संवेदनहीन बने हुए हैं कि लाशों को भी कमाई का जरिया बना रहे हैं। लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। इस आपदा को कमाई का साधन बनाने वालों पर अब नजर रखने के लिए पटना नगर निगम श्मशान घाटों पर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। यदि कोई व्यक्ति अवैध वसूली करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।
पटना नगर निगम आयुक्त हिमांशु शर्मा ने बताया कि कोविड से मृत लोगों का दाह संस्कार नि:शुल्क होता है। लकड़ी से दाह संस्कार को लेकर घाटों पर लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए घाटों पर नि:शुल्क वितरण के लिए एक काउंटर की स्थापना होगी। पटना नगर निगम द्वारा सोमवार को स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन द्वारा लोगों को यह सूचना भी दी है तथा लोगों से अपील की गई है कि तीनों घाटों पर विद्युत शवदाहगृह के माध्यम से अंतिम संस्कार के लिए घाट पर पहुंचने से पहले संबंधित घाट के कंट्रोल रूम में कॉल कर अत्येष्टि के लिए समय निर्धारित कर लें। कंट्रोल रूम के फोन नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। अंतिम संस्कार के लिए शव को घाट पर ले जाने से पहले परिजन संबंधित घाट के कंट्रोल रूम को सूचना दे सकते हैं।
सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से परिजन को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि कितने बजे शव को लेकर पहुंचना है। इससे परिजनों को घाट पर अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निगम बिचैलियों से भी लोगों को बचने की अपील की है। घाटों पर किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए अधिकारी लगातार निरीक्षण करेंगे। शर्मा ने बताया कि अंत्येष्टि स्थलों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक दिन अधिकारी सीसीटीवी की मॉनिटरिंग करेंगे, जिसके आधार गड़बडी करने वाले निगमकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अंत्येष्टि स्थलों पर निगम कर्मी, टास्क फोर्स, आउटसोर्स सफाई कर्मी यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, ताकि गड़बड़ी करनेवाले लोगों की पहचान हो सके। उल्लेखनीय है कि अंतिम संस्कार स्थलों पर अवैध पैसा वसूले जाने की लगातार शिकायत आ रही थी।