
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 14, 2021 3:33 PM IST
CBSE Board Exams: कोविड संक्रमण के लगातार बढ़ते केसेस के बीच सीबीएई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परिक्षाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला किया गया है। देश में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की एक्ज़ाम्स रद्द कर दी गयी हैं। जबकि, 12वीं कक्षा की बोर्ड एक्ज़ाम्स कुछ समय बाद आयोजित करायी जाएंगी। बता दें कि, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में इस विषय एक विशेष बैठक बुलाई गयी। इस मीटिंग के बाद घोषणा की गयी कि 10वीं क्लास की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द की जा रही हैं। हालांकि, बच्चों के रिज़ल्ट्स बोर्ड के नियमों और मापदंड़ों के आधार पर बनाए जाएंगे। (CBSE Board Exams 2021 updates)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मीटिंग के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने छात्रों की शिक्षा और कीमती समय को भी बेकार नहीं जाने देने के प्रयासों करने पर ज़ोर दिया।
Honourable Prime Minister reiterated that the well-being of the students has to be the top priority for the Government.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
वहीं, दूसरी तरफ 12वीं कक्षा की एक्ज़ाम्स के बारे में 1 जून के बाद फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, तब अधिकारियों द्वारा स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया जाएगा। मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया कि एक्ज़ाम से पहले 15 दिनों पहले नोटिस दिया जाएगा।
1. The Board Exams for Class XIIth to be held from May 4th to June, 14th, 2021 are hereby postponed. These exams will be held hereafter.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021
मीटिंग के बाद, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' (Ramesh Pokhariyal Nishank) ने बताया, " 10वीं कक्षा की परीक्षाएं जो पहले 4 मई से 14 जून के बीच होने वाली थीं, उन्हें अब रद्द किया जा रहा है। फैसला लिया गया है कि 10वीं कक्षा के स्टुडेंट्स के सालाना रिज़ल्ट्स तैयार करने और उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए आतंरिक मूल्यांकन (Interim Valuation) तरीके की मदद ली जाएगी। लेकिन, अगर कोई बच्चा खुद को मिले मार्क्स से खुश नहीं है तो वह संक्रमण से जुड़ी स्थिति सामान्य हो जाने के बाद परीक्षा दे सकता है।"
Today Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji chaired a high-level meeting to review the examinations to be held at various levels in view of the developing Corona situation.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021