उत्तर प्रदेश के हॉस्पिटल में मरीज के पेट से निकाला गया 24 किलो का ट्यूमर, जानें पेट में ट्यूमर होने के लक्षण, कारण

Causes of Tumor in Stomach: उत्तर प्रदेश में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स ने करीब 4 घंटे लंबी सर्जरी के बाद एक मरीज के पेट से 24 किलोग्राम का एक ट्यूमर निकालने में सफल रहे। जानें, पेट में ट्यूमर होने के कारण और लक्षण क्या होते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : November 22, 2020 4:50 PM IST

Causes of Tumor in Stomach: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (UP hospital) के डॉक्टर्स ने एक मरीज के पेट से 24 किलोग्राम का एक ट्यूमर (Tumor in stomach) निकाला है। अलीगढ़ जिले के छर्रा के रहने वाले 45 वर्षीय सीताराम लगभग डेढ़ साल से अपने पेट के ट्यूमर का इलाज (Tumor treatment) करा रहे थे।

मरीज के पेट से निकाला गया 24 किलो का ट्यूमर

डॉ. शाहबाज हबीब फरीदी की अगुवाई में प्रो.सैयद हसन हैरिस (सर्जरी विभाग) की निगरानी में सर्जनों की एक टीम ने जटिल सर्जरी करके मरीज के पेट से ये ट्यूमर निकाला। प्रो. हसन हैरिस ने कहा, "सीताराम 2018 से ट्यूमर के कारण परेशान थे, उसे पेट में गंभीर (Stomach pain) दर्द था। लंबे समय तक वो दर्द निवारक दवाएं खाता रहा, फिर उसके नियमित गतिविधियां करना भी मुश्किल हो गया। वह उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अस्पतालों में भी गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। निजी अस्पताल ज्यादा पैसा ले रहे थे और कम बजट वाले स्वास्थ्य केंद्रों ने महामारी के कारण (Corona pandemic) उसका इलाज करने से मना कर दिया था।"

ट्यूमर दूसरे अंगों को पहुंचा रहा था नुकसान

उन्होंने आगे कहा, "जब वह जेएनएमसी पहुंचा, तो हमने तुरंत प्री-सर्जरी जांच की। परीक्षणों से पता चला कि एकमात्र विकल्प सर्जरी ही था, जो बहुत जोखिम भरा था, क्योंकि घातक ट्यूमर उसके प्रमुख अंगों को दबा रहा था।" इसके अलावा सर्जिकल प्रक्रिया में पेट के लगभग 80 प्रतिशत भाग का उपयोग होता, इससे ज्यादा खून बहने की भी आशंका थी। 4 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद ट्यूमर को आखिरकार हटा दिया गया। फिलहाल, सीताराम अब ठीक हो रहे हैं। एएमयू के कुलपति प्रो.तारिक मंसूर ने कहा, "ट्यूमर को इस हद तक बढ़ने के मामले दुर्लभ होते हैं, लेकिन डॉक्टरों ने रोगी का इलाज किया और एक नया जीवन मिला।"

पेट में ट्यूमर होने के कॉमन लक्षण (Symptoms of tumor in stomach)

उल्‍टी और जी मिचलाना।

पेट में दर्द रहना।

सीने में जलन।

थकान महसूस करना।

भूख ना लगना।

पेट का फूला रहना।

कम खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस होना।

मल में खून आना।

पीलिया होना।

वजन में लगातार कमी।

कितने प्रकार के होते हैं पेट के ट्यूमर (Types of Stomach tumor) 

पेट में तीन प्रकार के ट्यूमर हो सकते हैं। बिनाइन ट्यूमर, प्रीमैलीग्नेंट ट्यूमर (Premalignant Tumor) और मैलीग्नेंट ट्यूमर (Malignant Tumor)। ये सभी ट्यूमर पेट के किसी भी हिस्से में विकसित होते हैं। बिनाइन ट्यूमर कैंसर युक्त नहीं होता है। यह बढ़ता नहीं है, इसे सर्जरी से हटाया जा सकता है। प्रीमैलीग्नेंट ट्यूमर भी कैंसरमुक्त होता है, लेकिन इसके कैंसर में तब्दील होने की आशंका रहती है। वहीं, मैलीग्नेंट ट्यूमर एक प्रकार का घातक कैंसर ट्यूमर (Causes of Tumor in Stomach)  होता है। यह आकार में बढ़ता जाता है और दूसरे अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।

महिला के पेट से निकाला गया 11kg का ट्यूमर, पेट फूलना और सांस में तकलीफ हैं इस ट्यूमर के लक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source