Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
MIS-C After Covid In Children: कोलकाता में कोरोना वायरस से संक्रमित 2 बच्चों में मल्टीसिस्टं इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (multisystem inflammatory syndrome in children) का मामला सामने आया है। यह दोनों मामले कोलकाता के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (Medical College Hospital) में सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से एक बच्चे की उम्र 3.5 साल है और दूसरे बच्चे की उम्र 8 साल है। वहीं, डॉक्टरों की राय है कि कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही अन्य कई बच्चे इस बीमारी की चपेट में आए ही होंगे। इसीलिए, डॉक्टर्स अभिभावकों को एमआईएस के खतरे से आगाह करते हुए सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। (MIS-C After Covid In Children In Hindi)
कोरोना वायरस महामारी की पिछली 2 लहरों के दौरान देश में भारी तादाद में बच्चे भी कोविड संक्रमणसे पीड़ित हुए। बच्चों में पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन या लॉन्ग कोविड के तौर पर एमआईएस की समस्या देखने को मिली। वहीं, डॉक्टरों ने मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS-C) को लेकर चिंता जतायी है। डेटा के आधार पर यह देखा जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के कुछ सप्ताह बाद बच्चों में एमआईएस-सी की स्थिति देखी जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, एमआईएस के लक्षण कोविड संक्रमण से ठीक होने के 4-6 सप्ताह बाद दिखायी देना शुरू हो सकता है। बच्चों में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम यानी MIS-C के प्रमुख लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं-
हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार, एमआईएस एक दुर्लभ स्थिति है जो कोविड संक्रमण के खत्म होने के बाद हो सकती है। जब शरीर में एंटॉबॉडीज बनने लगती हैं तो वे शरीर के भीतरी अंगों में एलर्जिक रिएक्शन्स होने लगते हैं। डॉक्टरों की माने तो अभी नहीं कहा जा सकता कि यह सिंड्रोम कितना हानिकारक है लेकिन, इसे लिवर, किडनी और हृदय के लिए एक खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। डॉक्टर्स ने इसीलिए अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे कोविड से उबरने वाले बच्चों का खास ख्याल रखें और किसी तरह के लक्षण दिखायीदेने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें ताकि, इस समस्या का समय पर उचित इलाज किया जा सके।
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई बीमारी से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)
यह भी पढ़ें-
कोविड संक्रमित बच्चों में दिखीं न्यूरोजिकल समस्याएं, सिरदर्द और ये समस्याएं बनीं सबसे कॉमन लक्षण