
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 27, 2021 1:37 PM IST
सिंगापुर में डेल्टा एक कॉमन वेरिएंट बन चुका है
कोरोनावायरस का डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) बेहद खतरनाक और संक्रामक है। वायरोलॉजिस्ट और एपिडियोमालॉजिस्ट कहते हैं कि डेल्टा वेरिएंट सिर्फ लोगों को संक्रमित कर बीमार नहीं बना रहा है बल्कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई है उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड बना रहा है। सिर्फ यही नहीं चिंता की बात ये है कि डेल्टा वेरिएंट उन लोगों को भी तेजी से हो रहा है जिन्होंने कोरोना वैक्सीन लगा ली है। रिसर्च में पता चला है कि डेल्टा वेरिएंट अब तक कोरोना वेरिएंट में सबसे ज्यादा खतरनाक और संक्रामक है। "इस समय दुनिया के लिए सबसे बड़ा जोखिम केवल डेल्टा है," माइक्रोबायोलॉजिस्ट शेरोन पीकॉक डेल्टा वेरिएंट को "fittest and fastest variant" कहते हैं। वो कहते हैं कई बार किसी वायरस के वेरिएंट ऑरिजनल वायरस से भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि जब तक डेल्टा वेरिएंट पर ज्यादा डाटा नहीं मिलता है तब तक मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनिटाइजर जैसे अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत जरूरी है।
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (Public Health England) का कहना है कि ब्रिटेन के अस्पताल में डेल्टा वेरिएंट के कारण भर्ती 3,692 लोगों में से 58.3% ऐसे लोग थे जिन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई थी। जबकि 22.8% लोग वो थे जो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके थे। वहीं सिंगापुर में डेल्टा एक कॉमन वेरिएंट बन चुका है वहां वैक्सीनेटिड लोगों में डेल्टा के काफी केस देखे जा रहे हैं, हालांकि कोई भी गंभीर रूप से बीमार नहीं है। वहीं, इजराइज के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती 60% लोग वो हैं जिन्होंने वैक्सीन लगा ली है। इन 60 प्रतिशत लोगों में ज्यादातर वो लोग हैं जिनकी उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है और जिन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या है।
पब्लिश हेल्थ इंगलैंड (Public Health England) के एक पिछले डाटा के अनुसार पता चलता है कि डेल्टा वेरिएंट का रिस्क बच्चे, जवान और बूढ़े सभी को है। क्योंकि कोरोना के नए-नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं इसलिए हमें इसके खिलाफ काफी जागरुक रहने की जरूरत है। डेल्टा से बचने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क लगाकर ही बाहर जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन रखें और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। कोरोना वैक्सीन लगाकर आप वायरस के खिलाफ लड़ने की इम्युनिटी जुटा सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.