अमेरिका में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर, इस उम्र की महिलाओं में मिले सबसे अधिक केसेस

एक नयी रिपोर्ट के अनुसार एडवांस कैंसर ट्रीटमेंट उपलब्ध होने के बावजूद महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 3, 2024 4:01 AM IST

Breast cancer in young women: यूनाइटेड स्टेट्स के डॉक्टरों ने कहा है कि कम उम्र की महिलाओं और लड़कियों में एक प्रकार का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है और यह कैंसर है ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर। दि अमेरिकन कैंसर सोसायटी (The American Cancer Society) ने नयी रिपोर्ट जारी की है जिसमें ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े आंकड़े ( Breast Cancer Statistics 2024) पेश किए गए हैं। इस रिपोर्ट में ब्रेस्ट के होने और उससे जुड़े अन्य पहलूओं पर भी बात की गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 50 साल से कम उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (breast cancer among women younger than 50) बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही बीते कुछ दशकों में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के क्षेत्र में बहुत उन्नती हुई है लेकिन, बावजूद इसके ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ने की दर काफी अधिक है।

इस रिपोर्ट में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी के बारे में सचेत भी किया गया है।

क्या कहा गया स्टडी में?

इस नयी रिपोर्ट के अनुसार 1980 के बाद कैंसर से होने वाली मृत्युदर में 44 प्रतिशत तक कमी आयी है। यह अच्छे परिणाम कैंसर ट्रीटमेंट के बेहतर बननेऔर स्क्रीनिंग जैसे उपायों की मदद से दिखायी दे रहे हैं।

वहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि, अच्छा इलाज उपलब्ध होने के बावजूद ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में लगातार तेजी देखी गयी है। हर साल इसमें 1 प्रतिशत से बढ़ोतरी होती रही है।

साल 2012-2021 में ब्रेस्ट कैंसर बढ़ने के मामलों में सबसे अधिक तेजी देखी गयी, जहां 50 वर्ष से कम आयु की महिलाओं में 1.4 प्रतिशत की दर से कैंसर के मामले बढ़े।

कोविड-19 के बाद बढ़े कैंसर के मामले

स्टडी की लेखिका एंजेला जियाक्विंटो (Angela Giaquinto, associate scientist, cancer surveillance research at the American Cancer Society and lead author of the study) का कहना है कि, यह अच्छी बात है कि कैंसर के एडवांस ट्रीटमेंट्स के कारण अब महिलाओं में कैंसर से जुड़ी मृत्युदर कम हो रही है। लेकिन, भविष्य में स्थिति बदल सकती है। कोविड-19 पैंडेमिक के बाद कम उम्र महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ा है। इसकी एक वजह स्क्रिनिंग और डायग्नोसिस में देरी भी है, जो कोविड के दौरान अस्पतालों और क्लीनिक्स न जा पाने के कारण हुई है।

यह भी पढ़ें- कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट? डॉक्टर से जानें तेज रिकवरी में डाइट की भूमिका

यह भी पढ़ें-कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान हिना खान को हुई म्यूकोसाइटिस नाम की बीमारी, खाना-पीना भी हुआ मुश्किल, जानें इसके कारण और लक्षण