Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Metformin Hydrochloride: डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए मरीज़ों को खिलायी जानेवाली एक दवा को खतरनाक बताया जा रहा है। जिसके बाद अब इसकी निर्माता कम्पनी इसे बाज़ार से वापस मंगा रही है। यह दवा है मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (Metformin Hydrochloride) , जिसे, टाइप-2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के मरीजों को ब्लड ग्लूकोज लेवल (Blood Glucose Levels को कम करने के लिए खाने की सलाह दी जाती है।
द सन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह आशंका जतायी जा रही है कि डायबिटिक्स को दी जाने वाली इन टैबलेट्स में कैंसर बढ़ाने वाले एक पदार्थ की मौजूदगी पायी गयी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, इस रिपोर्ट के बाहर आने से कुछ समय पहले अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने भी इस दवा के सेवन के खतरों के बारे में चेतावनी दे दी थी।
बतौर FDA, डायबिटीज की दवाई मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (Metformin Hydrochloride) में काफी अधिक मात्रा में एन-निट्रोसोडीमेथेलमाईन (N-Nitrosodimethylamine) पाया गया है। यह घटक एक प्रकार का केमिकल है, जो शरीर में पहुंचकर कैंसर का खतरा बढ़ा देता है। लोगों के स्वास्थ्य पर इस प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए डायबिटीज में खायी जाने वाली इस पॉपुलर दवा के स्टॉक को बाज़ार से निर्माताओं द्वारा वापस मंगाने का फैसला लेने की ख़बरें भी आ रही हैं।
मेटफॉर्मिन से जुड़ी यह रिपोर्ट आने के बाद इसका उत्पादन करने वाली कम्पनी मार्कसंस फार्मा लिमिटेड ने घोषणा कर दी है कि वह बाज़ार में मौजूद अपनी दवा की कई बैचेस को वापस मंगाएगी। साथ ही पूर्व में भेजी गयी दवा की बैच को भी कम्पनी वापस लेने की बात कर रही है।
मार्कसंस फार्मा लिमिटेड द्वारा उत्पादित ये मेटफॉर्मिन टैबलेट्स टाइम-कैप लैब्स (Time-Cap Labs) के नाम से उपलब्ध होती हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बाज़ार से इस दवाई के 500mg और 750mg वाली टैबलेट्स को वापस मंगाया जा रहा है। क्योंकि, ऐसा कहा जा रहा है कि सीमित मात्रा में यानि कम एमजी वाली टैबलेट्स के सेवन से कैंसर का खतरा नहीं है। जबकि, हाई एमजी दवाइयों के सेवन को नुकसानदायक बताया जा रहा है।
स्ट्रेस से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल, डायबिटीज़ को इन 5 तरीकों से रखें कंट्रोल्ड
क्या चने खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है?, जानें चनों के सेवन के फायदे
गिलोय से बढ़ती है इम्यूनिटी, ब्लड शुगर भी होता है कंट्रोल, डायबिटीज़ में ऐसे करें गिलोय का सेवन
क्या डायबिटीज़ में शरीफा खा सकते हैं ?, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय
क्या ऑलिव ऑयल से डायबिटीज़ होता है कंट्रोल? जानें क्या हैं ऑलिव ऑयल के हेल्दी फायदे