कैन्सर का इलाज मिलेगा 2018 तक !

अब कैन्सर की बीमारी का इलाज भी हो सकता है ! कैसे जानें ।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 11:47 AM IST

ब्रिटिश के वैज्ञानिक ने कैन्सर के इलाज का खोज किया है। इम्यून थेरेपी में ब्लड सेल पर निर्भर करता है। इस इलाज के खोज से लाखों कैन्सर पीड़ित लोगों की जान बच सकती है। इसको हांलाकी में लेबोरेटरी में जांच की है, जिससे ना सिर्फ कैन्सर उपचार के संकेत मिले है बल्कि एक बेहतर इलाज है जो अगले साल तक मरीजों पर परीक्षण करने के लिये तैयार हो सकता है, ऐसे एक्सप्रेस.को.यूके (express.co.uk) ने रिपोर्ट दिया है। इस थेरेपी में न्यूट्रोफिल होते है जो कैन्सर के सेल्स को मार देते है या फिर केमिकल्स या एंटिबॉडिज या इम्यून सिस्टम की मदद से मार देते है।

रिसर्चर ने बताया की हम कैन्सर को मारने वाले इम्यून सेल्स ब्लड डोनर से लेकर उसे लाखोंं में बढ़ा देते है। 'हम सिर्फ कैन्सर को कम करने की बात नहीं कर रहे है। ये ऐसी थेरेपी है जहां पहले आपको इसके लिए 4-5 हफ्ते लगते थे अभी आपको सिर्फ एक ही हफ्ता लग सकता है।' ऐसा एलेक्स ब्लीथ ने कहा जो लीफ्ट बायोसायंन्स ( दुनिया की अग्रिम बायोटेक कंपनी) के चीफ इग्ज़ेक्यटिव है। ये थेरेपी जल्द से जल्द मरिजों पर करनेवाले है।' हमने चूहों पर इसका इस्तेमाल करके देखा है, हमे लगता है ये इंसानों पर भी काम कर सकता है। हमारा लक्ष्य है की कैन्सर को खत्म करनेवाले न्यूट्रोफील की दुनिया बड़ी सेल बैंक बनाना है।' ऐसा ब्लीथ ने कहा है। न्यूट्रोफिल के इलाज का ये फायदा है की डोनर से सेल्स लेकर पूरे आत्मविश्वास के साथ मरिजों के लिये ये दिया जा सकता है। न्यूट्रोफिल आपके शरीर में 5 दिन के लिये रहते है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर शरीर से निकल जाते है। ऐसा ब्लीथ कहते है।

'ये रिसर्च अभी तक सिर्फ माइस पर असर हुआ है, आशा है की ये इंसानों पर भी काम करे। हम इसका रिजल्ट आने के इंतजार में है।' ऐसा एना परमेन यूके का कैन्सर रिसर्च ने एक्सप्रेस.को.यूके (express.co.uk) से कहा है। इसका इंसानों पर टेस्ट होना जल्द से जल्द शुरू होने वाला है और शुरूआत में 20-40 मरीजों पर इसका टेस्ट किया जाएगा।

स्रोत: IANS

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.