Cancer In India : भारत में कम उम्र में ही लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है कैंसर, स्टडी में बताए गए कारण

एक नयी स्टडी में बताया गया कि भारत में 31-40 साल के एजग्रुप में कोलोन कैंसर के मामले बढ़े हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 7, 2024 8:07 PM IST

Cancer cases in Indian Youth: कैंसर की गम्भीर बीमारी भारत समेत दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। भारत में कम उम्र के लोगों में भी कैंसर तेजी से फैलता दिखायी दे रहा है। आंकड़ों के अनुसार बीते कुछ सालों में कैंसर की वजह से लोगों की मृत्यु (deaths due to cancer) के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 50 साल से कम उम्र के लोगों में गम्भीर और एडवांस स्टेज के कैंसर के मामले देखने को मिली। डॉक्टरों ने युवाओं में लगातार बढ़ते कैंसर के कारणों का खुलासा किया।

दिल्ली राज्य के कैंसर इंस्टिट्यूट (Delhi State Cancer Institute in 2023) द्वारा की गयी एक स्टडी में बताया गया कि भारत में 31-40 साल के एजग्रुप में कोलोन कैंसर के मामले बढ़े हैं। वहीं युवाओं में स्किन का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर (prostate cancer) और पेट के कैंसर का रिस्क (stomach cancer) भी बढ़ा हुआ देखा गया।

क्यों बढ़ रहा है यंगस्टर्स में कैंसर ? (Reasons of cancer cases rise in younge Indians)

डॉक्टरों के अनुसार, कम उम्र में कैंसर होने के कई कारण लाइफस्टाइल से जुड़े हुए हैं। युवाओं में खान-पान से जुड़ी खराब आदतें जैसे अनहेल्दी डाइट, प्रोसेस्ड फूड्स (processed foods) और जंक फूड खाने की आदत कैंसर का कारण बन सकती है। इसी तरह कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले कुछ अन्य कारण ये भी हैं-

  • अनहेल्दी लाइफस्टाइल
  • स्मोकिंग की आदत (smoking)
  • अल्कोहल पीने की आदत (Alcohol consumption)
  • मोटापा (obesity)
  • हाई कैलोरी फूड (High Calories diet)
  • आईबीएस (inflammatory bowel diseases)

इन सबके साथ अनुवांशिक या जेनेटिक्स भी कैंसर का एक बड़ा कारण है। जबकि,कुछ मामलों में धूप में बहुत देर तक रहने की आदत भी कैंसर का कारण बन सकती है।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय

कैंसर एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसरसबसे कॉमन (Breast cancer in women in India) है। वहीं पुरुषों में मुंह के कैंसर, लंग्स का कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर सबसे अधिक देखे गए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source