
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : February 1, 2025 12:27 PM IST
Budget 2025 Highlights: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट पेश कर रही हैं। अपने भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। इस साल के बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर पूरा फोकस है। इसी के साथ उन्होंने स्वास्थ्य पर भी बड़ी धोषणाएं की हैं। उन्होंने कैंसर देखभाल की सुलभता बढ़ाने के लिए अगले 3 सालों में सभी जिलों में कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने के बारे में कहा है। उन्होंने सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की घोषणा की। इससे कैंसर रोगियों को काफी लाभ मिलने वाला है। वित्त मंत्री ने IIT मेडिकल की सीटें बढ़ाने का भी ऐलान किया है।
वित्त मंत्री ने 2025-26 के बजट में डे केयर कैंसर सेंटर खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, '3 साल में हर जिले में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे। सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर बनाएंगे जाएंगे। कैंसर को मात देने और इसके इलाज को सुलभ बनाने के लिए कैंसर केंद्र खोले जाएंगे। वित्त मंत्री ने अगले तीन सालों में सभी जिलों में डे केयर कैंसर सेंटर खोले की घोषणा की है। उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 में 200 कैंसर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की है। वित्त मंत्री की इस घोषणा से आम आदमी को अच्छी सुविधाएं मिल सकती हैं। यह घोषणा भारत में कैंसर के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए की गई है।
वित्त मंत्री ने 2025-26 के बजट में आईआईटी मेडिकल में सीटें बढ़ाई जाने की भी घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा सरकार मेडिकल में सीटें बढ़ाने के लिए भी जरूर कदम उठाएगी। वित्त मंत्री ने मेडिकल टूरिज्म के बारे में भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा दिया जाएगा। वीजा नियम भी आसान किए जाएंगे।