... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : May 3, 2021 6:18 PM IST
कनाडा सरकार ने रोकी जम्मू-कश्मीर को मिलने वाली 3 लाख कोरोना वैक्सीन, पहले ही खराब हो चुकी हैं वैक्सीन की 1.5 करोड़ डोज
Covid Vaccine shortage in hindi : कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने जम्मू कश्मीर को दी जाने वाली करीब तीन लाख कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रोक दी है। विभाग का कहना है कि यह वैक्सीन उसी अमेरिकी संयंत्र में बनाई गई थी, जहां पहले से ही लाखों डोज खराब हो चुकी थीं। समाचार एजेंसी आईएएनएस की खबर के मुताबिक इन वैक्सीन को जम्मू एंव कश्मीर भेजा जाना था, जहां 1 तारीख से 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी।
एजेंसी की खबर के मुताबिक, वैक्सीन बनने के लिए 'ड्रग पदार्थ' की आवश्यकता थी, जो कि बाल्टीमोर, मेरीलैंड में एमर्जेंट बायोसोल्यूशन प्लांट में बनाया गया था। एजेंसी ने एक बयान में कहा, "दवा पदार्थ एक सक्रिय घटक है जो अंतिम उत्पाद (यानी, वैक्सीन) बनने से पहले आगे की प्रक्रिया से गुजरता है। अंतिम टीके का निर्माण अमेरिका में किया गया था।"
एजेंसी के मुताबिक, ये संयंत्र सरकार के जरूरी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए कई बार विवादों में रहा है, जिसमें सफाई, स्टरलाइजेशन के साथ-साथ क्रॉस-कंटामिनेशन की संभावना भी शामिल है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने तब तक जम्मू-कश्मीर को टीके नहीं देने का आदेश दिया है, जब तक कि यह उल्लंघन और विनिर्माण की खामियों को दूर नहीं किया जाता है। बता दें कि इस संयंत्र में पहले ही करीब 15 मिलियन यानी की 1.5 करोड़ डोज खराब हो चुकी हैं।
कनाडा के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वैक्सीन खराब होने की स्थिति का आकलन करने के लिए वैक्सीन निर्माता और एफडीए साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जब उन्हें सुरक्षित समझा जाएगा तभी वैक्सीन को रिलीज किया जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने हालांकि इस बात की पुष्टि की है कि मार्च के आखिर में 1.5 मिलियन यानी की 15 लाख एस्ट्राजेनेका वैक्सीन डोज भी उस संयंत्र में सुरक्षित हैं और 'गुणवत्ता निर्देशों' को पूरा करते हैं।