... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 25, 2020 5:55 PM IST
Vitamin D helps in building the immune system’s cells and therefore, when your body is low on the nutrient, your immune cells don’t function properly.
Coronavirus and Vitamin D: कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस का अबतक कोई इलाज नहीं मिला है, ऐसे में इस बीमारी से बचकर रहना ही हमारे लिए अच्छा है। कई एक्सपर्ट और डॉक्टर्स द्वारा सलाह दी गई है कि अगर कोरोना वायरस से बचना है तो इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट (Immunity Boost) करना बहुत ही जरूरी है। इसलिए बहुत से लोग इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन्स और सप्लीमेंट (Vitamin D for Immunity Boost) ले रहे हैं।
हाल ही में एक रिसर्च हुआ था। इस रिसर्च के अनुसार, विटामिन-डी सप्लीमेंट कोविड-19 (Coronavirus and Vitamin D) जैसी सांस लेने वाली बीमारियों के लिए प्रतिरोधक के रूप में काम करता है। यह रिसर्च आइरिश मेडिकल जनर्ल में प्रकाशित हुआ था। इस रिसर्च के अनुसार, विटामिन डी कोरोना वायरस की गंभीरता को कम कर सकता है। इसके साथ ही इस रिसर्च में युवा वर्ग को एक दिन में 20 से 50 माइक्रोग्राम विटामिन-डी खाने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा इंग्लैंड पब्लिक हेल्थ ने भी कोरोना वायरस से बचने के लिए गर्मियों और वसंत के सीजन में विटामिन-डी खाने की सलाह दी है। इससे पहले की भी कई बार विटामिन-डी से जुड़े फायदों (Benefits of Vitamin D) के बारे में बताया जा चुका है। इसके साथ ही ये बात भी बताया गया है कि ये कोरोना वायरस से लड़ने (Coronavirus and Vitamin D) में कितना कारगर है। चलिए अब जानते हैं आखिर विटामिन डी क्या है?
विटामिन-डी को बहुत से लोग सनशाइन विटामिन भी कहते हैं। क्योंकि यह विटामिन सूर्य के प्रकाश की प्रतिक्रिया में शरीर द्वारा उत्पन्न होता है। यह एक घुलनशील विटामिन के ग्रुप में शामिल है। ये हमारी वसा कोशिकाओं में एकत्रित होता है और लगातार कैल्शियम के मेटाबोलिज्म और हड्डियों के निर्माण में हमारी मदद करता है। यह हमारे शरीर में फॉस्फेट और कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। इससे इम्यून सिस्टम काफी मजबूत होता है। विटामिन डी का प्रमुख स्त्रोत दालें, मच्छली, अंडे और मटन इत्यादि है।
प्रतिरक्षा प्रणाली के सभी कार्यों में विटामिन डी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी शरीर में वायरस और कीटाणुओं के खिलाफ सबसे पहले बचाव करता है। रिसर्च की मानें तो इसमें इम्यूनो रेगुलेटर की और एंटी-इंफ्लामेटरीके गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, तो इससे संक्रमण और प्रतिरक्षा संबंधी स्थितियों का खतरा बढ़ता है। कई रिसर्च में इस बात को साबित किया गया है कि विटामिन डी से सांस संबंधी इंफेक्शन से बचा जा सकता है।
सूर्य की किरणें विटामिन डी का प्रमुख स्त्रोत मानी जाती हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों को घर में लॉक होना पड़ रहा है। घर में रहने की वजह से उन्हें पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है। लॉकडाउन नहीं होता तो लोग ज्यादातर घर से बाहर निकल जाते हैं। कोई ऑफिस के काम से, तो कोई अपने घरेलू काम से, लेकिन इस दौरान ऐसा नहीं हो रहा। यही कारण है कि बहुत से लोगों में विटामिन-डी की कमी हो सकती है।
लॉकडाउन में नहीं मिल रही धूप, विटामिन डी के लिए खाएं ये फूड्स
गर्मियों में सेहत के लिए बहुत जरूरी है आम, जानें इसके कई फायदे
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज रहें सावधान, आपके इस हिस्से को कमजोर कर देता है कोरोना वायरस