क्‍या हवा को भी फि‍ल्‍टर कर सकता है चारकोल ?

मेडिकल क्षेत्र में इसका इस्तेमाल केमिकल, दवाओं या सांप के काटने पर किया जाता है। एक्टिवेटेड चारकोल नार्मल से अलग तरह का होता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : November 1, 2018 2:41 PM IST

बढ़ते प्रदूषण में सभी की यही समस्‍या है कि किस तरह सांस लेने के लिए साफ हवा मिल पाए। इसके लिए जहां लोग अलग-अलग तरह के उपाय अपना रहे हैं वहीं मास्‍क लगाना भी अनिवार्य हो गया है। पर क्‍या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले ज्‍यादातर मास्‍क सिर्फ एंटी डस्‍ट हैं। जबकि जहरीली हवा को फि‍ल्‍टर करने के लिए खास तरह के मास्‍क की जरूरत होती है। यह भी पढ़ें - प्रदूषण ने बढ़ा दी है सेहत की परेशानी, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

क्‍या चारकोल कर सकता है यह काम ?

आपको यह सुन कर बहुत हैरानी होगी कि एक्टिवेटेड चारकोल यानि लकड़ी का कोयला सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। यह जहरीली हवा को फि‍ल्‍टर करने की भी क्षमता रखता है। इसलिए मेडिकल क्षेत्र में इसका इस्तेमाल केमिकल, दवाओं या सांप के काटने पर किया जाता है। एक्टिवेटेड चारकोल नार्मल से अलग तरह का होता है। आप इसे मेडिकल शॉप से कैप्सूल या टेबलेट्स के रूप में खरीद सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल पानी को साफ करने में भी कर सकते हैं।   ये पटाखा फैलाता है सबसे ज्यादा प्रदूषण, न करें इस्तेमाल

जानें चारकोल के अन्‍य लाभ

जहरीली हवा से रखे सुरक्षित

चारकोल का प्रयोग एयर फ्रेशनर से लेकर इंडस्ट्री से निकलने वाली केमिकल की जहरीली गंध को साफ करने में किया जाता है। यह गंदगी को हटा कर साफ हवा लेने और फेफड़ो को सुरक्षित रखने में काफी मददगार है। यह भी पढ़ें – सर्दियों में इन चीजों को डायट में करें शामिल, तो नहीं फटेंगी एडि़यां

जहरीले जन्तु के काटने पर है फायदेमंद

जब कभी किसी को सांप या फिर कोई जहरीला जन्तु काट लेता है, तो चारकोल बहुत ही काम की चीज है। इसमें ऐसे विष प्रतिरोधक तत्व पाए जाते हैं, जिसका सही समय पर इस्तेमाल करने पर शरीर में जहर चढ़ने को रोका जा सकता है। इसके साथ अन्य उचित इलाज करवाना भी बहुत जरूरी है।

पानी को करें फिल्टर

पानी की सफाई करने के लिए चारकोल काफी फायदे की चीज है। यह पानी में पाई जाने वाली गंदगी को दूर करके साफ पानी में बदल देता है। इसी गुण के कारण इसका इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रॉडक्टस में भी किया जाता है।

कोलेस्ट्रॉल करें कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल का काफी महत्व है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर किसी भी तरह की दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

पेट की समस्या से पाए छुटकारा

पेट दर्द या फिर पेट में गैस की समस्या होने पर एक्टिवेटेड चारकोल से बनी टेबलेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पेट की गंदगी साफ करने के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है लेकिन चारकोल टेबलेट्स लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.