... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 4, 2018 5:04 PM IST
टूथपेस्ट से हेयर रिमूवल क्रीम कैसे बनाएं। © Shutterstock
शरीर से बालों को हटाने के कई विकल्प हैं लेकिन हमेशा उन विकल्पों के बारे में लोग सोचते हैं जो ज्यादा दिन तक व आसानी से बाल को हटा सकते हों। सामान्यतया वैक्सिंग या थ्रेडिंग से बालों को हटाया जाता है लेकिन दोनों में दर्द होता है। वैसे तो बालों को हटाने के लिए बाजार में कई तरह की हेयर रिमूवल क्रीम आती हैं लेकिन उनके भी कई साइड इफेक्ट्स हैं। कई बार आपने सुना होगा कि लोग बताते हैं कि टूथपेस्ट की मदद से भी बालों को हटाया जा सकता है। क्या सच में टूथपेस्ट से बालों को हटाया जा सकता है ? अगर हटाया जा सकता है तो उसका तरीका क्या है ? कुछ इस तरह के सवाल आप भी करते होगे। हम यहां उसी पर बात करेंगे।
टूथपेस्ट अकेले किसी तरह के बाल को नहीं हटा सकता अगर ऐसा होता तो आपके होठों के आस-पास के बाल कब के गायब हो गये होते। टूथपेस्ट की मदद से आप अपने अनचाहे बालों को हटा सकते हो लेकिन उसके लिए कुछ और सामग्री को इसमें मिलाना होता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे और क्या मिलाने से टूथपेस्ट हेयर रिमूवल बन जता है।
सामग्री
ये भी पढ़ेंः शरीर की मसाज के लिए उपयोग करें ये 4 तेल, होंगे अनेक फायदे।
हेयर रिमूवल कैसे तैयार करें
टूथपेस्ट से हेयर रिमूवल तैयार करना ही सबसे खास बात है। अगर यह सही से तैयार नहीं होगा तो कारगर नहीं होगा। सबसे पले बेसन व टूथपेस्ट को आपस में मिलाकर अच्छे से फेंट ले। इसके बाद दूध मिलाकर खूब फेंटे जिससे अच्छी तरहे पेस्ट तैयार हो जाये। अगर आपको लगता है पेस्ट गाढ़ा हो रहा है तो दूध की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः चेहरे से अनचाहे बाल हटाने के लिए चावल के आटे का करें इन 4 तरीकों से उपयोग।
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले तो आप इसे गर्दन के आस-पास या कानों के पीछे लगाकर टेस्ट करें कि आपको यह नुकसान तो नहीं करने वाली है। उसके बाद जहां से बाल हटाना हो उस एरिया में पेस्ट लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। सूखने से पहले ही इसे रब करके हटाना भी है। बालों के विपरीत दिशा में रब करें। रब करने के लिए कॉटन पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर एक बार में सारे बाल नहीं जाते हैं तो 2-3 बार करें। बाल साफ करने के बाद स्किन की ठीक से सफाई करें और कोई मॉइस्चराजर जरूर लगाएं।