कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे हो सकता है ये नया वेरिएंट, डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दी ये सलाह

Covid-19 New Variant : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों में काफी चिंता बनी हुई है। इस वृद्धि का जिम्मेदार नए वेरिएंट एक्सबीबी.1.16  को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 23, 2023 10:29 AM IST

Covid-19 New Variant : कोरोना को नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में एक बार फिर से यह चिंता का विषय बना हुआ है। बीते बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, कोरोना वायरस का यह नया स्वरूप एक्सबीबी.1.16  वेरिएंट ( New Variant XBB.1.16 )  हो सकता है। इसके वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन आपको अधिक घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यह वायरस गंभीर रूप धारण नहीं करेगा और इससे मौत होने का खतरा भी काफी ज्यादा कम है। 

डॉ. गुलेरिया ने अपने एक बयां में कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट आते रहेंगे, क्योंकि वायरस रस समय नया रूप में आता रहता है। ऐसे में इसे लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। वेरिएंट  XBB.1.16 कोरोना का एक नया स्वरूप है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने की बैठक

डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि कोरोना के नए स्वरूपों को लेकर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इससे मौत का खतरा काफी कम है। लोगों में कोरोना के हल्के-फुल्के मामले सामने आते रहेंगे। साथ ही इससे कुछ हद तक प्रतिरोधक क्षमता भी मिलती है। बता दें कि गुलेरिया ने यह बात तक कही है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को कोविड-19 को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। 

बुधवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस के लगभग 1,134 नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले 138 दिन में सबसे अधिक हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 7,026 बताई जा रही है। ।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित

कोरोना के नया वेरिएं एक्सबीबी.1.16 के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में लोगों में इसके वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है। गुरेलिया से पूछे गए इस सवाल में उन्होंने कहा कि आप फिलहाल मामलों में वृद्धि देख सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि कई मामले सामने न आए हों। 

डॉक्टर का कहना है कि शुरुआत में लोगों में काफी ज्यादा जागरुकता थी, मरीज खुद जाकर अस्पतालों में अपनी जांच कराते थे। लेकिन अब स्थिति थोड़ी नाजुक हो गई है। कई लोग बुखार-खांसी, जुकाम जैसे लक्षण दिखने के बावजूद अपनी जांच नहीं करा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो रैपिड एंटीजन जांच कराने का बाद पॉजिटिव रिजल्ट होने के बावजूद उसे नजरअंदाज कर देते हैं। 

डॉ गुलेरिया का कहना है ऐसे में स्थिति गंभीर रूप धारण कर सकती है। ऐसे में अगर आप कोविड-19 पॉजिटिव हैं, तो तुरंत लोगों से दूरी बना लें। साथ ही डॉक्टर और आसपास रहने वाले लोगों को इस बात की जानकारी दें, ताकि वास्तविक संख्या जानने में मदद मिल सके। साथ ही सरकार बढ़ते मामलों को देखते हुए सही रणनीति बना सके। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source