
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 26, 2020 3:23 PM IST
क्या मच्छरों के काटने से हो सकता है कोरोनावायरस?
mosquito and coronavirus: कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक भारत में 4 लाख 90 हजार से भी अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। एक तरफ कोरोना है, तो दूसरी तरफ मच्छरों की बढ़ती संख्या। बारिश होने से ना सिर्फ मच्छरों में इजाफा होता है, बल्कि मच्छर जनित रोगों (mosquito born diseases) के बढ़ने का खतरा भी मंडराने लगता है। मानसून में डेंगू, मलेरिया, चिकगुनिया जैसे रोगों के होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या मच्छरों के जरिए भी कोरोना हो सकता है? यदि कोई मच्छर कोरोना संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद स्वस्थ इंसान को काट लेता है, तो क्या उसे भी कोरोना होने की संभावना (Can Mosquito Cause Coronavirus) रहती है?
मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों के मन में अब ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या कोविड-19 मच्छरों के जरिए भी फैल (Can mosquitoes spread coronavirus) सकता है? इस पर इटली के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट आईएसएस में हुए एक ताजा अध्ययन में यह कहा गया है कि मच्छर कोरोनोवायरस को मनुष्यों तक पहुंचाने (Can Mosquito Cause Coronavirus in hindi) में असमर्थ होते हैं। इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी कहा था कि इसका कोई सबूत नहीं है कि कोरोनावायरस को खून चूसने वाले कीड़ों (blood-sucking insects) द्वारा प्रेषित किया जा सकता है, जैसे मच्छर मनुष्यों को काटने पर डेंगू और अन्य बीमारियों को फैलाते हैं।
रिसर्च ऑर्गनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ एंड फूड सेफ्टी और IZSVe के सहयोग से किए गए एक अन्य अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ना तो टाइगर मच्छर (tiger mosquito) और ना ही आम मच्छर (Common mosquito) सार्स-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) को संचारित कर सकते हैं। आईएसएस ने एक बयान में कहा, "शोध से पता चला है कि एक बार कोरोना संक्रमित रक्त मच्छर के शरीर में जाता है, तो यह वायरस प्रतिकृति (replicate) बनाने में सक्षम नहीं हो पाता है।"
एक अन्य शोध में यह बात कही गई थी कि चूंकि कोरोना एक रेस्पिरेटरी वायरस है, जो छींकने या खांसने से ही किसी दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। ऐसे में मच्छरों के काटने से कोरोनावायरस नहीं फैलता है।