क्या आयोडीन सॉल्यूशन से नाक-मुंह धोने से 15 सेकंड में मर सकता है कोरोनोवायरस? जानिए सच्चाई

अमेरिका के शोधकर्ताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति हर दिन नाक और मुंह को आयोडीन पानी से साफ करे, तो इससे कोरोनावायरस से अधिक नुकसान नहीं होगा। शोध में यह बात सामने आई है कि जब 0.5 प्रतिशत कन्संट्रेशन युक्त आयोडीन के घोल में कोरोनावायरस को डाला गया, तो 15 सेकंड के अंदर ही वायरस का नाश हो गया।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 20, 2020 1:59 PM IST

Coronavirus prevention in Hindi: कोरोनावायरस (Coronavirus in hindi) को खत्म करने के रोज नए-नए दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ पूरी दुनिया के साइंटिस्ट कोरोना वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ अलग-अलग तरीकों से कोरोनावायरस को शरीर में जाने से रोकने के लिए रिसर्च किए जा रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने यह दावा करते हुए कहा है कि यदि आप नाक और मुंह को आयोडीन (Iodine) से साफ करते हैं, तो कोरोनावायरस का नाश हो सकता है और वह शरीर के अंदर जाकर नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। हालांकि, डब्लूएचओ ने इससे पहले इस तरह के दावों को गलत बताया था।

क्या वाकई आयोडीन का पानी बचा सकता है कोरोना से?

अमेरिका के शोधकर्ताओं के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति हर दिन नाक और मुंह को आयोडीन पानी से साफ करे, तो इससे कोरोनावायरस से अधिक नुकसान नहीं होगा। व्यक्ति कोरोना से गंभीर रूप से संक्रमित होने से बच सकता है। यह शोध अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कनेक्टिकट स्कूल ऑफ मेडिसिन (University of Connecticut School of Medicine) ने किया है। शोध में यह बात सामने आई है कि जब 0.5 प्रतिशत सांद्रता या कन्संट्रेशन (Concentration) युक्त आयोडीन के घोल में कोरोनावायरस को डाला गया तो 15 सेकंड के अंदर ही वायरस का नाश (Coronavirus prevention in Hindi) हो गया।

इस शोध में कई लेवल पर आयोडीन सॉल्यूशन को टेस्ट किया गया, जिसमें आयोडीन कन्संट्रेशन का लेवल 0.5 %, 1.25 % और 2.5 % था। इन सभी लेवल के घोल का इस्तेमाल कोरोनावायरस पर करने से बेहतर परिणाम सामने आए। ऐसे में शोधकर्ता कह रहे हैं कि जब आप आयोडीन के घोल से नाक की साफ-सफाई करते हैं, तो बहुत हद तक इस खतरनाक वायरस से बचाव संभव है। इससे नाक और मुंह में मौजूद वायरस फेफड़ों में नहीं जा सकता है। मरीज गंभीर रूप से संक्रमित होने से भी बच सकता है।

नाक से शरीर में जाकर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है कोरोना

कोरोना जैसा खतरनाक वायरस इंसान के नाक में मौजूद एसीई-2 (ACE-2) रिसेप्टर्स के जरिए इंसान की कोशिकाओं में प्रवेश करता है और बहुत तेजी से उन्हें संक्रमित करना शुरू कर देता है। यह वायरस सिर्फ नाक और मुंह के जरिए ही शरीर में जाकर हमला करता है। ऐसे में यदि आप अपने नाक-मुंह की सफाई को आयोडीन सॉल्यूशन (Iodine solution) से करते हैं, तो आप वायरस के प्रकोप से बचे रह सकते हैं। हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह बात भी कही है कि ऐसा करने से पहले चिकित्सक की मदद या सलाह जरूर लें।

चीन में वैक्सीन तैयार करने का काम जोरों पर, नवंबर में आ सकता है बाजार में टीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source