... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 21, 2018 1:55 PM IST
वेट लॉस की सबसे आम टिप्स में से एक है, ड्राई फ्रूट्स और नट्स का नाश्ता करना। हालांकि यह एक ऐसी चीज है जो हमामें से ज्यादातर लोगों के लिए संभव नहीं। खैर, दरअसल ड्राईफ्रूट्स और नट्स या सूखे मेवे पौष्टिक तो होते ही हैं, इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और आपका पेट जल्दी भर जाता है, और इस तरह आप चिप्स, पकौड़े या बर्गर जैसी अनहेल्दी चीज़ें खाने से बच सकते हैं। हालांकि, काजू हमेशा उन नट्स की सूची से बाहर ही रखा जाता है जो आपका वजन घटाने में सहायता करते हैं। इसका कारण यह है कि काजू में बहुत अधिक कैलोरी होती हैं और इसीलिए उन लोगों को काजू खाने से सख्त मना किया जाता है जो वेट लॉस करने या वेट मैनेज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, सच तो यह है कि, 30 ग्राम काजू में कैलोरी की मात्रा 30 ग्राम बादाम या पिस्ता जितनी ही होती। तो क्या इसका मतलब है कि काजू खाने से आपका वजन नहीं बढ़ेगा? जी हां, कम से कम एक हालिया स्टडी में तो यही बताया गया है।
जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में एक स्टडी प्रकाशित की गयी, जिसमें लिखा गया है कि चेन्नई की मद्रास डायबिटीज़ रिसर्च फाउंडेशन (एमडीआरएफ) में डॉ. वी मोहन और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन के अनुसार, काजू खाने से वजन नहीं बढ़ता है। दरअसल, इन नट्स को खाने से हमारी पूरी सेहत को फायदा पहुंचता है। हालांकि, किसी भी चीज को सीमित मात्रा में और संयम से खाना अहम है। इसीलिए हर दिन मुट्ठीभर काजू खाने की बजाय अपनी बेहतर सेहत के लिए रोजाना केवल 4-5 काजू ही खाएं। आप इसे अपनी करी, सब्जी, सलाद या स्मूदीज़ में भी मिला सकते हैं।
मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन की डायरेक्टर और जो इस स्टडी के प्रमुख रिसर्चर्स में से एक डॉ. आर.एम. अंजना के मुताबिक अपने दैनिक भोजन में काजू को शामिल करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। डॉ. अंजना के अनुसार, लोगों को यह पता होना चाहिए कि हमारी स्टडी और रिसर्च पके हुए काजू पर की गयी थी। काजू में अगर नमक, मसाला मिलाया जाए या किसी अनहेल्दी तेल या घी में इसे भुना जाए तो इसके फायदेमंद प्रभाव कम हो सकते हैं। रोज़ाना काजू खाने से तृप्ति के सुधार में भी मदद हो सकती है। इससे आप कम मात्रा में भोजन करेंगे, खासकर आपको कार्बोहाइड्रेट वाली चीज़ें खाने की इच्छा कम होगी। हो सकता है यही वजह हो कि जो लोग रोज़ाना काजू खा रहे थे उनके वजन में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गयी क्योंकि काजू खाने के बाद इन लोगों का पेट जल्दी भर गया और उन्हें कम मात्रा में खाना खाने की ज़रूरत पड़ी। "
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत- Shutterstock