Corona Vaccine in Periods: पीरियड्स में कोरोना वैक्‍सीन लगा सकते हैं या नहीं? जानिए क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स

कोरोना के इस दौर में सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। इन दिनों ये अफवाह चल रही है कि पीरियड्स में कोरोना वैक्‍सीन (link between Corona Vaccine and Periods in hindi) नहीं लगानी चाहिए। जानिए डॉक्‍टर्स क्‍या कहते हैं इस पर-

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : April 26, 2021 11:12 AM IST

फिलहाल भारत में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लग रही है। लेकिन भारत में वैक्‍सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत 1 मई से होने वाली है, जिसके तहत 18 साल से 44 साल तक के युवा भी कोरोना वैक्‍सीन (Covid vaccine for all above 18 yrs) लगा सकेंगे। वैक्‍सीन के लिए 24 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन शुरू हो गया है। लेकिन जब से किशारों को वैक्‍सीन लगने की खबर आई है तब से लोगों के मन में यही सवाल आ रहा है कि क्‍या पीरियड्स में वैक्‍सीन (Corona Vaccine in Periods in hindi) लगा सकते हैं। सोशल मीडिया पर आजकल एक अफवाह खूब वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि पीरियड्स के 5 दिन पहले या 5 दिन बाद कोरोना वैक्‍सीन (COVID19 Vaccine 5 days before and after their menstrual cycle in hindi) नहीं लगवानी चाहिए। यदि ऐसा किया तो इसके गंभीर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि ये केवल अफवाह है या सच है। तो आज हम आपको डॉक्‍टर और रिसर्च के आधार पर बता रहे हैं कि पीरियड्स में कोरोना वैक्‍सीन लगानी चाहिए या नहीं।

https://twitter.com/PIBFactCheck/status/1385876282555072515

जानिए क्‍या कहती है रिसर्च

न्यूयॉर्क टाइम्स के लेख में येल स्कूल ऑफ मेडिसिन में एलिस लू-कुलिगन और डॉ रैंडी हटर एपस्टीन ने लिखा है कि पीरियड्स और कोरोना वैक्‍सीन के बीच में कोई लिंक (No link between vaccine and periods) नहीं है। पीरियड्स में होने वाले शारीरिक बदलावों पर कोरोना वैक्‍सीन का कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता है। वो कहते हैं कि अगर वैक्‍सीन का कोई साइड इफेक्‍ट होता भी है तो उसका असामान्‍य पीरियड्स से कोई लेना देना नहीं है। वहीं, डॉक्‍टर्स भी कहते हैं कि अब तक किसी विज्ञान ने नहीं कहा कि महिलाओं या लड़कियों को इन दिनों टीका नहीं लेना चाहिए।

https://twitter.com/ScissorTongue/status/1385822292597379075

महिलाए पीरियड्स में भी लगा सकती हैं वैक्‍सीन

मुंबई के एक अस्पताल की गाइनैकॉलजिस्ट डॉ वैशाली जोशी कहती हैं, कोरोना वैक्सीन का मासिक धर्म पर कोई असर नहीं पड़ता है। कोविड-19 वैक्सीन पीरियड्स या उसके फ्लो को किसी भी तरह से प्रभावित करती है, इस बात के कोई सबूत मौजूद नहीं हैं। लिहाजा आपको अपने पीरियड्स की वजह से वैक्सीन डेट को रीशेड्यूल करने की जरूरत नहीं। 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source