
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : January 6, 2023 9:48 AM IST
Stroke
Blood Group Risk Stroke : मस्तिष्क के किसी हिस्से में जब किसी कारण से ब्लड की सप्लाई रुक जाती है, तो यह स्थिति स्ट्रोक का कारण बन सकती है। मस्तिष्क के इन हिस्सों में खून की सप्लाई रुकने की वजह से ब्लड वेसल्स फट जाते हैं। साथ ही मस्तिष्क का कुछ हिस्सा डैमेज हो जाता है। इस स्थिति को ब्रेन स्ट्रोक या फिर ब्रेन अटैक कहा जाता है। लगभग 60 फीसदी लोगों में स्ट्रोक की वजह शरीर के आधे अंग में पैरालायसिस मारना होता है। अगर सही समय पर स्ट्रोक का इलाज न किया जाए, तो यह मौत का कारण भी बन सकता है। हाल ही में एक अध्ययन में खुलासा हुआ है कि कुछ ब्लड ग्रुप वालों में 60 की उम्र से पहले स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। वहीं, कुछ ब्लड ग्रुप के लोगों में इसका खतरा कम होता है। आइए विस्तार से जानते हैं ब्लड ग्रुप और स्ट्रोक के बीच क्या है कनेक्शन?
अमेरिका के बाल्टीमोर की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में हुए अध्ययन के मुताबिक, A ब्लड ग्रुप वालों को 60 की उम्र से पहले स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसका खतरा अन्य ब्लड ग्रुप के लोगों से करीब 18 फीसदी अधिक है। वहीं, सबसे कम खतरा O ब्लड ग्रुप वालों को होता है। वहीं, अन्य ब्लड ग्रुप में स्ट्रोक का खतरा 12 फीसदी होता है। आसान शब्दों में कहें तो “ए” ब्लड ग्रुप वालों को स्ट्रोक का खतरा अधिक है। वहीं, “O” ब्लड ग्रुप वालों को स्ट्रोक का खतरा कम है। इसका कारण अलग-अलग ब्लड ग्रुप में बनने वाले ब्लड के संबंध में होते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि स्ट्रोक का खतरा खानपान, खराब लाइफस्टाइल जैसी चीजों पर काफी हद तक प्रभावित होता है। ऐसे में स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर ध्यान जरूर दें।
अमेरिका के बाल्टीमोर की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में करीब 5.70 लाख स्वस्थ लोगों को शामिल किया गया था। वहीं, 17 हजार ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जिन्हें पहले से स्ट्रोक अटैक आ चुका था। इस अध्ययन के बाद शोधकर्ताओं ने कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं।
अध्ययन को लीड कर रहे शोधार्थी ऑथर ब्रेक्सटन मिशेल का कहना है कि A ब्लड ग्रुप वालों में ब्लड क्लॉटिंग होने का खतरा अधिक रहता है। इसकी वजह से स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। वहीं, O ब्लड ग्रुप में ब्लड क्लोटिंग होने का खतरा कम रहता है। इस वजह से इन्हें कम खतरा रहता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस अध्ययन में कई अन्य चीजों का खुलासा बाकी है।
अमेरिका में हुए इस स्टडी से ब्लड टाइप और स्ट्रोक के बीच क्या सीधा संबंध है, इसका खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में अभी इसपर और अधिक शोध की आवश्यकता है। इसलिए किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।