
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 30, 2021 5:24 PM IST
प्रेगनेंसी के दौरान एक महिला को अपने स्वास्थ्य का काफी ध्यान रखना पड़ता है। डॉक्टर गर्भावस्था के समय को 3 भागों में बांटते हैं जिसे ट्राइमेस्टर कहते हैं। हर ट्राइमेस्टर के अपने चैलेंज होते हैं और महिलाओं को खास बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर किसी भी चीज की अनदेखी की जाए तो महिला और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं अपने खानपान और लाइफस्टाइल को लेकर बहुत सतर्क हो जाती हैं। इसलिए मां बनने वाली महिलाओं के लिए या जो हाल ही में मां बनी हैं उनके लिए जरूरी है कि फिजिकल के साथ साथ अपनी मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दिया जाए। हालांकि कई लोगों का ये सवाल होता है कि क्या महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान हील्स पहन सकती हैं? आपको क्या लगता है? आइए जानते हैं इस विषय पर क्या कहते हैं डॉक्टर्स-
एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में हल्की हील्स पहनी जा सकती है। लेकिन इसे आप लंबे समय के लिए नहीं बल्कि थोड़ी देर के लिए ही पहन सकती हैं। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन लेवल बढ़ जाता है जिसके चलते अगर आप ज्यादा देर तक हील्स पहनेंगी तो ज्वॉइंट या लीगामेंट में ढीलापन आ सकता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में वजन बढ़ने के साथ सूजन आने की दिक्कत भी हो सकती है, जो हील्स पहनने के कारण और बढ़ सकती है। इसके अलावा जब आप हील्स पहनती हैं तो रीढ़ का गुरुत्वीय केंद्र मुड़ा हुआ होता है जो जोड़ों में परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान हील्स (Heels In Pregnancy) पहनने से महिला को चलने में दिक्कत होने के साथ ही उसकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
इसलिए कहा जाता है कि वैसे तो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को हील्स अवॉइड करनी चाहिए लेकिन अगर कोई महिला हील्स पहनना चाहती है तो वो कम्फरटेबल और छोटी होनी चाहिए। जिससे चलने में दिक्कत न हो। हालांकि लेट प्रेगनेंसी में हील्स को पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि जैसे जैसे प्रेगनेंसी आगे बढ़ती है वैसे वैसे गर्भ का आकार भी बदल जाता है और पेल्विक झुकाव होता है। जब गुरुत्वाकर्षण का केंद्र बदलता है तो यह पैर और पीठ में दर्द का कारण बनता है और कभी-कभी समय से पहले प्रसव पीड़ा भी शुरू हो जाती है।
जिस तरह प्रेगनेंसी में आपका शरीर हर दिन बदलता रहता है वैसे ही आपके पैरों के साथ भी होता है। यही कारण है कि आपको गर्भावस्था के दौरान अच्छे जूते पहनने चाहिए जो आपको सपोर्ट और आराम दें। प्रेगनेंसी के दौरान स्टाइल के बारे में ना सोचें बल्कि अपना आराम देखें। इस दौरान ऐसे जूते पहनें जिनसे आपको आराम हो और चलने फिरने में दिक्कत न हो।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.