... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 11, 2018 11:54 PM IST
वाइन पीने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा हो सकता है कम। © Shutterstock
ब्रेस्ट कैंसर मंथ में एक नये शोध पर काफी चर्चा हो रही है। ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जहां एक ओर जागरूकता की जा रही है वहीं यह शोध आश्चर्यचकित करने वाला है। आंकड़ों की बात करें तो ब्रेस्ट कैंसर इस समय सबसे ज्यादा होने वाले कैंसरों में से एक है। इसको लेकर महिलाओं में जागरूकता की बेहद जरूरत होती है। इस नये शोध में यह पाया गया है कि वाइन पीने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है।
शोध के अनुसार अगर महिलाएं रोजाना एक ग्लास वाइन का सेवन करें तो उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है। यह शोध कैम्बिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में यह दावा किया कि जो लोग कम मात्रा में वाइन पीते हैं वो नहीं पीने वालों की अपेक्षा बीमारी से जल्द ठीक भी हो जाते हैं।
डेली मेल अखबार के अनुसार यह परिणाम अप्रत्याशित है, क्योंकि एल्कोहल का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। एक शोध के अनुसार तो एल्कोहल के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ भी सकता है।
ये भी पढ़ेंः मोटापा की वजह से महिलाओं को हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर।
इस शोध ने अपनी बात के सबूत के तौर पर यह तर्क दिया है कि जैसे एल्कोहल का रसायन स्वस्थ्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है उसी प्रकार यह कैंसर कोशिकाओं को भी नष्ट करता है।
शोधकर्ताओं ने अपने शोध में 13525 महिलाओं के ऊपर अपना शोध किया है। इस शोध में शामिल महिलाओं में औसतन सात साल से ब्रेस्ट कैंसर था। शोध में शोधकर्ताओं ने सप्ताहवार एल्कोहल के सेवन और उनके बाडी मास इंडेक्स पर गौर किया।
ये भी पढ़ेंः दिखें ये 5 लक्षण तो हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के संकेत।
इस शोध को अभी तक ज्यादातर लोग अजीब ही कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में आए एक शोध में यह भी पाया गया था कि पुरूषों की तुलना में महिलाओं के एल्कोहल का सेवन ज्यादा खतरनाक होता है।
ये भी पढ़ेंः ब्रेस्ट कैंसर से बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं।