दिल्‍ली में जारी है सौर ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करने का अभियान

सौर ऊर्जा से जुड़ी सभी सुविधाएं देने वाले ऑनलाइन रूफटॉप सोलर प्लेटफार्म मायसन ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक अभियान शुरू किया है।

WrittenBy

Written By: IANS | Published : November 27, 2018 9:20 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी की जहरीली हवा से स्वास्थ्य के लिए खतरा कई गुना बढ़ गया है। ऐसे में सौर ऊर्जा से जुड़ी सभी सुविधाएं देने वाले ऑनलाइन रूफटॉप सोलर प्लेटफार्म मायसन ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक अभियान शुरू किया है। कंपनी लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क साइट सर्वे का ऑफर दे रही है। आठ नवंबर को शुरू हुए अभियान के तहत मायसन ने आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों को पर्यावरण हितैषी बनने और सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का बीड़ा उठाया है। बहुत फायदेमंद है 36 जड़ी बूटियों से तैयार होने वाला च्‍यवनप्राश

यह है प्रेरणा 

इस अभियान के पीछे अपनी प्रेरणा के बारे में मायसन के संस्थापक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गगन वरमानी ने कहा, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नागरिक पर्यावरण के प्रति चिंतित हैं। खासकर हवा की गुणवत्ता के दिन-ब-दिन बदतर होने से उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो रहा है। मायसन में हम उन्हें सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एक रूफटॉप सोलर सिस्टम 25 साल चलने वाला उत्पाद है।" यह भी पढ़ें – जानें प्रीमेच्‍योर बेबी केयर की ‘एबीसीडीडीएच’

एक बयान में कंपनी ने कहा है कि आवासीय ग्राहकों के लिए खास तौर पर मायसन ने 'मायसन फ्लेक्सी पे' ऑफर दिया है। इसमें ग्राहकों को सोलर सिस्टम का खर्च 12 महीने की आसान ब्याज रहित किश्तों में चुकाने का विकल्प दिया गया है। व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक 'मायसन डिफर्ड पेमेंट' प्लान पेश किया गया है। इसके तहत ग्राहकों को 20.25 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। इसके बाद सौर ऊर्जा से होने वाली बचत से वे बाकी राशि का भुगतान कर सकेंगे। इससे उन्हें अच्छा 'रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट' मिलेगा।

यह भी पढ़ें – अपनाएंगे ये टिप्‍स तो इस बार सर्दियों में नहीं बढ़ेगा आपका वजन

यह मिलेगा फायदा 

बयान में कहा गया है कि मायसन का सोचना है कि बड़े ग्राहकों से पर्यावरण पर ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इसी वजह से दिल्ली/एनसीआर के व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों में सौर ऊर्जा को ज्यादा से ज्यादा अपनाने के लिए यह पेशकश की गई है। मायसन को उम्मीद है कि इससे लोगों में रुचि जागेगी और उसके 2022 तक एक करोड़ 'सोलर पावर जनरेटिंग इकाइयां' लगाने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.