Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में ज्‍यादा आती है डकार, जानें क्‍यों होता है ऐसा

कुछ लोगों को लगातार डकार आने की समस्या होती है। उन्हें एक बार डकार शुरू होती है तो जल्दी बंद नहीं होती है और कई बार यह लोगों के बीच शर्मिंदगी कारण भी बन जाती है। पर देखा गया है कि सर्दियों में डकार की आवृत्ति बढ़ जाती है।

सर्दियों में ज्‍यादा आती है डकार, जानें क्‍यों होता है ऐसा
कुछ लोगों को लगातार डकार आने की समस्या होती है। उन्हें एक बार डकार शुरू होती है तो जल्दी बंद नहीं होती है और कई बार यह लोगों के बीच शर्मिंदगी कारण भी बन जाती है। पर देखा गया है कि सर्दियों में डकार की आवृत्ति बढ़ जाती है। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : November 20, 2018 7:12 PM IST

आमतौर पर हम सभी को भोजन करने के बाद एक-दो बार डकार आती है और फिर बंद हो जाती है। इस तरह के डकार को बहुत सामान्य माना जाता है और इसमें कोई चिंता की बात नहीं होती है। लेकिन कुछ लोगों को लगातार डकार आने की समस्या होती है। उन्हें एक बार डकार शुरू होती है तो जल्दी बंद नहीं होती है और कई बार यह लोगों के बीच शर्मिंदगी कारण भी बन जाती है। पर देखा गया है कि सर्दियों में डकार की आवृत्ति बढ़ जाती है। क्‍या आप जानते हैं कि ऐसा क्‍यों होता है ?

यह भी पढ़ें - बढ़ता जा रहा है चश्‍मे का नंबर ? गाजर, पालक और शिमला मिर्च आएंगे काम

क्‍या होती है डकार यानी बर्पिंग

Also Read

More News

पेट की गैस या हवा बाहर निकलने की स्थिति को डकार कहते हैं। लगातार डकार आना पाचन तंत्र में विकारों का एक संकेत है। एक स्टडी में पाया गया है कि पेट की परत में सूजन और अधिक समय तक खाली पेट रहने के कारण व्यक्ति बहुत जल्द ही इस समस्या से ग्रसित हो जाता है। वैसे तो डकार पेट की परेशानियों को कम करने का काम करती हैं, लेकिन यदि आपको अक्सर डकार की समस्या हो जाती है तो यह स्वास्थ्य समस्याओं का एक संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें – आ गया आंवले का मौसम, रस, पाउडर और पेस्‍ट तीनों हैं काम के

क्‍यों सर्दियों में ज्‍यादा आती है डकार

सर्दियों में अकसर भोजन की आवृति बहुत बढ़ जाती है। इस मौसम में अलग-अलग स्‍वाद मौजूद रहते हैं, इसलिए लोग खूब खाते हैं। जबकि पाचन तंत्र उतनी तेजी से काम नहीं कर पाता। भोजन को पचाने में शारीरिक श्रम और सूर्य की रोशनी दोनों ही महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इन दोनों ही की सर्दियों में कमी रहती है। इसलिए इस मौसम में डकार अन्‍य मौसमों की तुलना में अधिक आती है।

यह भी पढ़ें – प्रोबायोटिक की मदद से बढ़ाई जा सकती है बोन डेंसिटी : शोध

ये भी हो सकती है ज्‍यादा डकार आने की वजह

कभी-कभी डकार आना एक सामान्य बात है, लेकिन यदि रोजाना और तेजी से डकार आये जिससे व्यक्ति को परेशानी होने लगे, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। आमतौर पर व्यक्ति को कई कारणों से डकार आती है।

  • यदि कोई व्यक्ति कार्बोनेटेड पेय पदार्थ पीता है या हवा निगलता है, तो डकार आ सकती है।
  • पेट में हमेशा गैस नहीं बनती, बल्कि यह भोजन नलिका में फंसी रहती है, जो डकार के रूप में बाहर निकलती है, इसलिए गैस भी डकार का एक कारण है।
  • यदि आप च्यूंगम चबाने के शौकीन हैं, तो आपको डकार आ सकती है।
  • धूम्रपान करने, जल्दी-जल्दी खाना खाने और कैंडी चूसने से मुंह के माध्यम से हवा पेट में जाती है जिसके कारण डकार आने की समस्या हो जाती है।
  • अधिक तेल मसाला और वसा युक्त भोजन करने के कारण पेट और सीने में जलन होने लगती है, जिसके कारण डकार आती है।
  • कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से भी डकार आती है।
  • तेजी से पानी गटकने, खाना चबाने के दौरान भी पेट में गैस पहुंचती है जिससे डकार आती है।
  • Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More