वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान, अब कम कीमतों में मिलेंगी कैंसर की 3 दवाएं

Health Budget 2024 News :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हेल्थ सेक्टर में बड़ा ऐलान किया है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 23, 2024 1:04 PM IST

Health Budget 2024 News : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं। बजट पेश करने के दौरान उन्होंने कई घोषणाएं की हैं, जिसमें कृषि, उद्योग, विकास, शिक्षा सहित तमाम क्षेत्रों में की गई हैं। वहीं, हेल्थ सेक्टर को लेकर भी कुछ घोषणाएं हुई हैं। उन्होंने बजट के दौरान कैंसर मरीजों को लेकर काफई बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा है कि कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 3 दवाओं की कस्टम ड्यूटी घटाई जाएगी, ऐसे में इन कैंसर की दवाओं की कीमत कम हो जाएगी। इससे कैंसर के मरीजों को लाखों का सीधा फायदा हो सकता है। इसके साथ ही एक्सरे मशीन सहित कई मेडिकल उपकरणों पर भी छूट दी जाएगी। ऐसे में लोगों को इससे काफी राहत मिल सकती है।

कैंसर की कस्टम ड्यूटी में छूट

बता दें कि कैंसर की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम होने से दवाओं की कीमत कम हो सकती है। इससे कैंसर के मरीजों को काफी हद तक फायदा पहुंच सकता है। वहीं, इलाज के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली मशीनों की कीमत कम होने से इलाज भी किफायती हो सकते हैं। ऐसे में यह बजट कैंसर मरीजों के लिए काफी बड़ी राहत देने वाली हो सकती है।

अंतरिम बजट में सर्वाइकल वैक्सीन लगवाने का किया था ऐलान

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश कर रही हैं। लोकसभा चुनाव की वजह से इस साल बजट मानसून सत्र में पेश किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था। इस दौरान वित्त मंत्री ने 9 से 14 साल तक की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगवाने का ऐलान किया था।

इसके साथ ही अंतरिम बजट में सर्वाइकल वैक्सीन की रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए धनराशि बढ़ाने की घोषणा की गई थी। बता दें कि इस बजट से लोगों को कई तरह की उम्मीदें थीं, जिसमें काफी हद तक सरकार लोगों के पहलुओं पर खड़ी उतरी है।